महाराष्ट्र के जालना जिले के प्रगतिशील किसान हनुमंतराव ने आधुनिक और जैविक खेती का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है. महज 2 एकड़ में लगाए गए 500 केसर आम के पौधों से उन्होंने इस साल करीब 8 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं उनकी 8 एकड़ जमीन पर 116 प्रकार के फलदार और मसाला फसलों के पेड़ लगे हैं. ड्रिप सिंचाई, फार्म पॉन्ड और जैविक खेती के जरिए उन्होंने कम पानी में भी बेहतर उत्पादन हासिल किया है. जानिए कैसे इस किसान ने नई तकनीक और सही योजना से खेती को फायदे का सौदा बना दिया.