Agriculture News Live Update: एल नीनो का खतरा! महाराष्ट्र में कम बारिश की आशंका, किसानों को विशेषज्ञों ने दिया बड़ा मंत्र

क‍िसान तक Noida | May 22, 2026, 11:06 AM IST

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है.

Agriculture Live Blog

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

May 22, 2026, 11:06 AM (5 घंटे में)

एल नीनो का खतरा! महाराष्ट्र में कम बारिश की आशंका, किसानों को विशेषज्ञों ने दिया बड़ा मंत्र

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र में इस साल एल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पश्चिम विदर्भ और मराठवाड़ा में कम बारिश को लेकर चिंता व्यक्त की है. हालांकि कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुभाष तले का कहना है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है. सही योजना और वैज्ञानिक खेती अपनाकर नुकसान कम किया जा सकता है. उन्होंने किसानों को खेत में पानी रोकने, कम पानी वाली फसलें लगाने, सही समय पर बुवाई करने और मल्चिंग जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि सही तैयारी से कम बारिश में भी अच्छी पैदावार संभव है.

May 22, 2026, 9:33 AM (4 घंटे में)

सरकारी कुर्सी से प्रॉपर्टी डीलिंग तक! अलवर में जमीनों के खेल का बड़ा खुलासा

Posted by :- prachi

राजस्थान के अलवर जिले के टहला क्षेत्र में जमीन घोटाले का मामला फिर सामने आया है. तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर किसानों को डराकर उनकी जमीन सस्ते दामों में खरीदने और बाद में बड़े कारोबारियों को बेचने के आरोप लगे हैं. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जमीनों का यह खेल चल रहा है, लेकिन प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा. सरिस्का क्षेत्र के पास होने के कारण यहां जमीनों की कीमत बहुत ज्यादा है. ग्रामीण अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

May 22, 2026, 7:30 AM (2 घंटे में)

गोरखपुर में तेल के लिए हाहाकार! गैलन लेकर घंटों लाइन में खड़े लोग

Posted by :- prachi

गोरखपुर में डीजल और पेट्रोल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. शहर के कई पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं, जबकि खुले पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. किसान हाथों में गैलन लेकर घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा. किसानों का कहना है कि खेतों में सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है और कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल रही. वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक न होने की अपील की है. उनका कहना है कि जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

May 22, 2026, 7:26 AM (2 घंटे में)

तपती गर्मी पर मौसम का पलटवार! 15 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ राज्यों में गर्मी और सूखे का असर अभी भी बना रह सकता है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कहीं तेज आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. वहीं कुछ राज्यों में तापमान अब भी ऊंचा बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. आइए जानते हैं आज किन राज्यों में बारिश होने वाली है और कहाँ मौसम साफ रहने की उम्मीद है.