Agriculture News Live Update: रायसेन में कृषि का महाकुंभ! अंतिम दिन जुटेंगे किसान, गडकरी देंगे नई दिशा

क‍िसान तक Noida | Apr 13, 2026, 10:00 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, रायसेन में कल यानी 11 अप्रैल को कृषि मेले का भी शुभारंभ किया गया जो 13 अप्रैल तक चलेगा.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, रायसेन में कल यानी 11 अप्रैल को कृषि मेले का भी शुभारंभ किया गया जो 13 अप्रैल तक चलेगा.  

Apr 13, 2026, 11:18 AM (5 घंटे में)

दूध लेने से इनकार पर फूटा गुस्सा, 1200 लीटर दूध सड़क पर बहाया

Posted by :- prachi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मिल्कफेड प्लांट द्वारा दूध लेने से मना करने पर पशुपालकों में गुस्सा बढ़ गया. एक पशुपालक ने विरोध में 1200 लीटर दूध प्लांट के बाहर ही सड़क पर बहा दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. प्लांट की क्षमता कम होने के कारण सभी का दूध नहीं लिया जा रहा है. पशुपालकों का कहना है कि इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है और उनकी मेहनत बेकार जा रही है. वहीं प्लांट अधिकारियों का कहना है कि सीमित क्षमता के कारण एरिया के हिसाब से ही दूध लिया जा रहा है और नियम पहले से बताए गए थे.

Apr 13, 2026, 10:00 AM (4 घंटे में)

आधुनिक खेती की ओर बड़ा कदम, रायसेन कृषि मेले का आज समापन

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा रायसेन की पावन धरती पर आयोजित तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि मेला 2026’ आज अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. इस मेले ने आधुनिक खेती, नई तकनीकों और नवाचारों के जरिए कृषि के एक नए युग की दिशा दिखाई है. आज इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी खास बनाएगी. उनका मार्गदर्शन किसानों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मेले के अंतिम दिन जरूर पहुंचें और अपनी खेती को अधिक आधुनिक, उन्नत और लाभदायक बनाने के नए तरीके सीखकर जाएं.

Apr 13, 2026, 9:36 AM (4 घंटे में)

तकनीक का कमाल: किसान मित्र डंडा से खेतों में बढ़ेगी सुरक्षा

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “किसान मित्र डंडा” की अहमियत बताई. उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई अक्सर रात में खेतों की सिंचाई करते समय कई तरह के खतरों का सामना करते हैं, खासकर सांप जैसे जहरीले जीवों का डर हमेशा बना रहता है. इसी समस्या को देखते हुए “किसान मित्र डंडा” तैयार किया गया है. यह डंडा न सिर्फ सांप बल्कि अन्य जहरीले जीवों की मौजूदगी का संकेत देता है. इसमें वाइब्रेशन की सुविधा है और साथ ही सोलर टॉर्च भी लगी है, जिससे अंधेरे में काम करना आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे नए प्रयास यह दिखाते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं, जिससे किसानों का काम और भी सुरक्षित और आसान बन रहा है.

Apr 13, 2026, 8:36 AM (3 घंटे में)

गेहूं खरीद पर ब्रेक का खतरा, एजेंसियों की चेतावनी से हड़कंप

Posted by :- prachi

पंजाब में गेहूं खरीद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर गुणवत्ता नियमों में ढील नहीं दी गई तो वे मंडियों में खरीद बंद कर देंगे. इस बार बारिश से फसल प्रभावित हुई है, जिससे गेहूं की गुणवत्ता खराब हुई है. अब तक काफी कम गेहूं की खरीद हो पाई है. कर्मचारी खराब गेहूं खरीदने के दबाव की बात कर रहे हैं. वहीं सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसानों का हर दाना खरीदा जाएगा. केंद्र सरकार की टीमें फसल नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा.

Apr 13, 2026, 7:27 AM (2 घंटे में)

प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी! तापमान 40°C के पार जाने का अलर्ट

Posted by :- prachi

प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है, जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 4 दिनों में तापमान में करीब 7 से 9 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है और अब यह धीरे-धीरे सामान्य के करीब पहुंच गया है.

दिन के समय तेज पछुआ हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और झोंकों में यह 40 किलोमीटर तक पहुंच रही है. हालांकि, 14 अप्रैल से ये हवाएं कमजोर पड़ने लगेंगी.

आने वाले दिनों में कोई खास मौसम बदलाव नहीं दिख रहा है, यानी मौसम सूखा ही रहेगा. ऐसे में अगले एक हफ्ते में तापमान और 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जो सामान्य से ज्यादा होगा.