
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बंगाल के ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है. कुल 293 सीटों में से 256 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं लेफ्ट 1 सीट पर आगे चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
लखनऊ में सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह करीब 8:20 बजे घने बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया और कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. सुबह 9 बजे तक हालात ऐसे हो गए कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित भी किया. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है. आज लखनऊ का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान नमी का स्तर 56 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.
बंगाल में 162 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी 88 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम में 126 में से 54 सीटों के रुझान आए हैं, जहां बीजेपी 44 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है. केरल में 140 सीटों में से 27 के रुझान मिले हैं, जिसमें यूडीएफ 15 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ और बीजेपी 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है. फिलहाल टीएमसी 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम में बीजेपी 32 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है. तमिलनाडु में डीएमके 27 सीटों पर आगे है, जबकि पुडुचेरी में बीजेपी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली और शहर काले बादलों से घिर गया. तेज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया. तेज हवा के झोंकों ने लोगों को चौंका दिया और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हो गया.
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है. देहरादून, मसूरी, टिहरी और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई, जबकि टिहरी के गेंवाली गांव में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा. डोबरा-चाटी क्षेत्र में झील के फ्लोटिंग हटमेंट टूटने से SDRF ने 25-30 लोगों को सुरक्षित बचाया. वहीं खराब मौसम का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ा है, जहां हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हुई हैं और बड़ी संख्या में टिकट रद्द हुए हैं. मौसम विभाग ने 3 से 8 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों की मतगणना इस बार कई चरणों में की जाएगी, खासकर हाई-प्रोफाइल सीटों पर गिनती लंबी चलने वाली है. इन सभी सीटों में सबसे ज्यादा राउंड चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र में होंगे, जहां कुल 27 दौर में काउंटिंग पूरी की जाएगी. इसके अलावा भवानीपुर और खड़गपुर सदर में 20-20 राउंड, नंदीग्राम में 18 दौर, बहरामपुर में 16 दौर और रेजीनगर में 15 दौर में मतगणना संपन्न होगी.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के चार स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बंद रहे. इससे पहले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी को लेकर बीजेपी और टीएमसी ने भी सवाल उठाए थे.
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है. हाल ही में जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 मई से 5 मई के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. उत्तर भारत के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी का भी खतरा जताया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.