Agriculture News Live Update: अमेरिकी किसानों के लिए भारत के बड़े बाजार का खुला रास्ता- अमेरिकी एग्रीकल्चर सेक्रेटरी

क‍िसान तक Noida | Feb 3, 2026, 10:39 AM IST

IMD के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर और मध्य भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और घने कोहरे की संभावना बनी हुई है. देश के उत्तरी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से मौसम एक बार फिर बदल गया है. पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से कोई राहत नहीं है. IMD (इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ज़्यादातर ऊंचे इलाकों में 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी. इस बीच, मैदानी इलाकों में सोमवार तक बादल छाए रहने, तेज़ हवाएं चलने, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ज़्यादातर राज्यों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मौसम बदल गया है, और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, बिजनौर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, जालौन, महोबा, हमीरपुर और झांसी और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाएगा. इस खराब मौसम के दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Feb 3, 2026, 12:10 PM (5 घंटे में)

‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना’ का नाम बदलने की हुई मांग

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया कि राज्य की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना का नाम बदलकर द्वितीय उप मुख्यमंत्री रहे स्व. अजित पवार के नाम पर रखा जाए. विधायक ने कहा कि अजित पवार ने हमेशा महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए काम किया और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह जरूरी है कि योजना उनके नाम से जुड़ी जाए. इस प्रस्ताव का मकसद न केवल अजित पवार की याद को सम्मानित करना है, बल्कि समाज में लड़कियों के अधिकार और सुरक्षा के महत्व को भी उजागर करना है.

Feb 3, 2026, 12:08 PM (5 घंटे में)

अमेरिका के साथ ट्रेड डील: किसानों और राष्ट्रहित पर बड़ा खतरा- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by :- prachi

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने X पर कहा अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील ने भारत के किसानों और आम जनता के लिए गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस समझौते के तहत अमेरिका के कृषि उत्पाद जैसे कपास, दूध, मिल्क प्रोडक्ट्स, दालें, सोयाबीन, मक्का, नट्स, बादाम, अखरोट, पिस्ता, सेब और अन्य फल अब जीरो प्रतिशत ड्यूटी पर भारत में बेचे जा सकेंगे, जिससे भारतीय किसानों की आजीविका और खेत मज़दूरों की रोज़ी रोटी सीधे खतरे में है. वहीं, इस डील से अमेरिका के साथ भारत का $1.3 बिलियन डॉलर का ट्रेड घाटा अमेरिका के पक्ष में होगा और अमेरिका से आयात $50 बिलियन डॉलर से बढ़कर $500 बिलियन डॉलर तक पहुँच जाएगा. साथ ही, भारत अब रूस से सस्ता कच्चा तेल नहीं खरीदेगा और अमेरिका की शर्तों के तहत वेनेजुएला से तेल आयात करेगा, जबकि ईरान से पहले ही कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया गया है. इस पूरे समझौते से किसानों की आर्थिक सुरक्षा, देश की ऊर्जा नीति और राष्ट्रीय हित पर सवाल उठते हैं और यह स्पष्ट होता है कि आम किसान और खेत मज़दूर इस वैश्विक व्यापार दबाव के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

Feb 3, 2026, 11:48 AM (5 घंटे में)

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए PM मोदी को दी बधाई

Posted by :- prachi

संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक में NDA सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए PM मोदी को बधाई दी.

Feb 3, 2026, 11:23 AM (4 घंटे में)

कार्ति चिदंबरम ने भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर उठाए सवाल

Posted by :- prachi

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अमेरिका तय नहीं कर सकता कि भारत किसके साथ व्यापार करे. उन्होंने कहा, हम एक संप्रभु देश हैं, और हमारे हितों के अनुसार निर्णय लेना हमारा अधिकार है. रिश्ता आपसी भरोसे और सम्मान पर होना चाहिए.

Feb 3, 2026, 10:51 AM (4 घंटे में)

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Posted by :- prachi

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश. आसमान में छाया अंधेरा, बादल गरजने के साथ शुरू हुई आंधी और बारिश.

Feb 3, 2026, 10:50 AM (4 घंटे में)

अमेरिका की एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ब्रुक रोलिंस ने दिया ये बयान

Posted by :- prachi

इंडिया-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी किसानों को बड़ा फायदा. ये बयान अमेरिका की एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ब्रुक रोलिंस ने दिया है.

 

Feb 3, 2026, 10:37 AM (4 घंटे में)

अमेरिका-भारत व्यापार समझौता, किसानों के लिए बड़ी जीत

Posted by :- prachi

अमेरिका की एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ने सोश्ल मीडिया X पर कहा की अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपने किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नए अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत के बड़े बाजार में ज्यादा निर्यात किया जाएगा. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा. 2024 में अमेरिका का भारत के साथ कृषि व्यापार घाटा 1.3 बिलियन डॉलर था. भारत की बढ़ती आबादी अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण बाजार है. आज का यह समझौता इस घाटे को कम करने में मदद करेगा. यह अमेरिका के किसानों के लिए एक बड़ी जीत है और पहले किए गए दर्जनों कृषि समझौतों के ऊपर एक और सफलता जोड़ता है.

Feb 3, 2026, 9:12 AM (2 घंटे में)

कृषि व्यापार में नई डील, लेकिन मक्का-सोयाबीन पर विवाद बना

Posted by :- prachi

भारत और अमेरिका के बीच एक नई ट्रेड डील हुई है, जो खासतौर पर किसानों, कृषि और भारतीय उत्पादों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जा रही है. इस समझौते से मेड इन इंडिया सामान अब अमेरिका में सस्ते दामों पर पहुंच सकेंगे. इससे भारत के किसान, छोटे व्यापारी और उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि भारत पर लगने वाला टैरिफ अब 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इसका मतलब है कि भारत में बने सामान अब अमेरिका में पहले से सस्ते होंगे. इससे भारतीय कंपनियों और किसानों को अपने उत्पाद बेचने में आसानी होगी.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Feb 3, 2026, 7:49 AM (एक घंटा में)

PM मोदी का ट्वीट: मेड इन इंडिया पर टैरिफ घटकर 18%

Posted by :- prachi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद कहा कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किया गया है. उन्होंने इस फैसले के लिए भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका का साथ मिलकर काम करना दोनों देशों के लोगों के लिए फायदेमंद है. उन्होंने वैश्विक शांति के लिए ट्रंप के प्रयासों का समर्थन जताते हुए द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही.

Feb 3, 2026, 7:29 AM (34 मिनट में)

मोदी–ट्रंप बातचीत के बाद बड़ा ऐलान, अमेरिका ने घटाया टैरिफ

Posted by :- prachi

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता हुआ है. ट्रंप के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति दी है. वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक और कृषि उत्पादों की बड़ी खरीद करेगा और रूस से तेल खरीदने में कटौती करेगा. उनके मुताबिक, इस समझौते से भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे.

Feb 3, 2026, 7:25 AM (30 मिनट में)

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, कोहरा और तापमान में तेज गिरावट

Posted by :- prachi

रविवार से दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है. सोमवार को दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम देखी गई और ऊपर से उत्तर भारत के कई इलाकों में अचानक से तापमान गिरा है और उत्तर पश्चिम भारत से लेकर के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन फिर बढ़ी है. मौसम में परिवर्तन अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है. शनिवार की देर रात से लेकर रविवार को सुबह काफी तेज बारिश हुई जिसके बाद अब तापमान लगातार नीचे गिरा हुआ है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नीचे गिर सकता है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link