
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. PMGSY-IV के तहत 3566 करोड़ रुपये की सड़कों की मंजूरी का पत्र उन्होंने मंच पर ही मुख्यमंत्री Omar Abdullah को सौंपा. साथ ही DAY-NRLM योजना के तहत 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 4568.23 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की गई. शिवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास देश के विकास के लिए जरूरी है और सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है. उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और गांवों को जोड़ने की योजना पर जोर दिया. वहीं उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य का भविष्य बदलेगा.
नई दिल्ली: मंगलवार को वायदा कारोबार में निवेशकों की ज़्यादा दांवबाज़ी के चलते ग्वार बीज की कीमतें 7 रुपये बढ़कर 5,582 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, मई डिलीवरी के लिए ग्वार बीज के कॉन्ट्रैक्ट 7 रुपये, या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 5,582 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जिसमें 51,930 लॉट का ओपन इंटरेस्ट था. बाजार के जानकारों ने बताया कि हाज़िर कीमतों में गिरावट के बावजूद, निवेशकों की ज़्यादा दांवबाज़ी ने वायदा कारोबार में ग्वार बीज की कीमतों को सहारा दिया. (PTI)
उत्तर प्रदेश में अप्रैल की भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक है. देश के सबसे गर्म शहरों में भी बांदा शीर्ष पर रहा. राजधानी लखनऊ में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहर में कूलिंग पॉइंट्स बनाए हैं, जहां कूलर, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. मध्य और पूर्वी यूपी में पुरवा हवा चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवा का असर बना हुआ है और ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक फैली है. इसके चलते कुछ इलाकों में बादल और बारिश की संभावना है. सरकार ने हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में ओआरएस, ग्लूकोज और जरूरी दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के श्रीनगर दौरे पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, मैं दिल की गहराइयों से शिवराज सिंह चौहान साहब का श्रीनगर में स्वागत करता हूं और उनका शुक्रिया अदा करता हूं. आपने बार-बार साबित किया है कि आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के सच्चे दोस्त और हमदर्द हैं. ‘मामा’ के रूप में आपको जो पहचान मिली है, वो पूरी तरह सही है और आप पर जंचती है. हमने भी आपको उसी अपनत्व और भरोसे के साथ स्वीकार किया है. आपने हमारे रिश्तों को मज़बूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए आपका सहयोग और प्रतिबद्धता काबिले-तारीफ है.
केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu ने पंजाब में गेहूं खरीद को लेकर Bhagwant Mann सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि खरीद के इस अहम समय में राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो गई है. बित्तू के अनुसार केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 30,973 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट मंजूर की और सभी जरूरी इंतजाम पहले ही कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद किसानों की फसल मंडियों में पड़ी है और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और मजदूर दोनों ही परेशान हैं और सरकार सही तरीके से काम नहीं कर रही है. बित्तू ने कहा कि Food Corporation of India और रेलवे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही साफ दिख रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए.
इस साल भारत का खाद सब्सिडी बिल लगभग 20% बढ़ सकता है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी सप्लाई में रुकावटों के कारण कई खादों की वैश्विक कीमतें बढ़ गई हैं. 'मिंट' ने जानकारी दी है. खादों की यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया में खाद की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं. इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव हैं, जिसने सप्लाई चेन को बाधित किया है और खाद बनाने की लागत को बढ़ा दिया है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
भारत और रूस मिलकर रूस में एक बड़ा यूरिया प्लांट बना रहे हैं, जो अगले दो साल में तैयार हो सकता है. इस प्रोजेक्ट में करीब 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और इसमें Indian Potash Limited (IPL), Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCFL) और National Fertilizers Limited (NFL) जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हैं, जबकि रूस की Uralchem भी इसमें भागीदार है. यह प्लांट हर साल 20 लाख टन यूरिया बनाएगा, जिसे भारत लाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मकसद देश में खाद की कमी को दूर करना और आयात पर निर्भरता कम करना है. अभी भारत को बड़ी मात्रा में यूरिया बाहर से मंगवाना पड़ता है, जो महंगा पड़ता है. प्रोजेक्ट की रिपोर्ट Projects & Development India Limited (PDIL) ने तैयार कर दी है और जल्द ही काम शुरू हो सकता है. इससे किसानों को सस्ता और समय पर खाद मिलेगा, जिससे खेती आसान होगी और उत्पादन बढ़ेगा.
राजस्थान के टोंक जिले के रतनपुरा गांव में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब अचानक आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचा दी. नगरफोर्ट कस्बे के पास रविवार को धाकड़ समाज का यह कार्यक्रम चल रहा था. दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं बवंडर का रूप लेकर चलने लगीं. कुछ ही मिनटों में टेंट, कुर्सियां और शादी का सामान उड़कर दूर खेतों में जा गिरा. वर-वधुओं के लिए लाया गया सामान भी इधर-उधर बिखर गया. तूफान से बचने की कोशिश में कई लोग टेंट के पाइपों की चपेट में आ गए, जिससे बच्चे और महिलाएं घायल हो गए. कार्यक्रम में पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria और सांसद Harish Chandra Meena भी पहुंचे थे, जबकि बाद में ऊर्जा मंत्री Hiralal Nagar ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.
बासमती चावल के निर्यातकों को बढ़ते शिपिंग चार्ज और वेस्ट एशिया संकट के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महंगे कंटेनर शुल्क और लॉजिस्टिक्स समस्याओं से उनका मुनाफा घट रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भारत के बासमती निर्यात और वैश्विक व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि यूपी में खाद की कोई कमी नहीं है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन 2026 के दौरान मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि उर्वरक आपूर्ति के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कहीं भी उर्वरकों की कमी न होने दी जाए तथा मांग के अनुरूप उनकी उपलब्धता अग्रिम रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई के समय किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.