Agriculture News Live Update: इंदौर में जुटेंगे दिग्गज, कृषि मंत्री और सीएम मोहन यादव करेंगे मीडिया को संबोधित

क‍िसान तक Noida | May 3, 2026, 2:34 PM IST

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.

Agriculture Live Blog

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, कल रात हुई बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

May 3, 2026, 2:43 PM (5 घंटे में)

इंदौर में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस: BRICS कृषि बैठक पर अहम खुलासा

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे इंदौर के शेरेटन ग्रांड पैलेस होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. इस दौरान कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के साथ साझा करेंगे.

May 3, 2026, 2:34 PM (5 घंटे में)

इंदौर में जुटेंगे दिग्गज, कृषि मंत्री और सीएम मोहन यादव करेंगे मीडिया को संबोधित

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे शेरेटन ग्रांड पैलेस होटल, इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकार साथियों के साथ साझा करेंगे. 

May 3, 2026, 1:45 PM (4 घंटे में)

मध्य प्रदेश के खरगोन में तेज, आंधी, बारिश के साथ झमाझम ओलावृष्टि, किसान हुए परेशान

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण गर्मी के बाद तेज हवा आंधी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, अचानक मौसम बदलने से किसानों को फसल बचाने का भी नहीं मिला अवसर पौन घंटा तेज हवा के साथ झमाझम ओले गिरे. 

May 3, 2026, 1:10 PM (4 घंटे में)

बुलंदशहर जनपद के बिहटा गांव में पहुंचा किसान कारवां

Posted by :- prachi

बुलंदशहर. ‘किसान तक’ का किसान कारवां आज बुलंदशहर जनपद के बिहटा गांव में पहुंचा, जहां किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज में यह 74वां पड़ाव रहा.

May 3, 2026, 11:29 AM (2 घंटे में)

रायबरेली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत

Posted by :- prachi

रायबरेली शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम अचानक बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि कुछ स्थानों पर फसलों और जनजीवन पर इसका असर भी देखने को मिला.

May 3, 2026, 11:08 AM (2 घंटे में)

अंबाला में बारिश का कहर, कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Posted by :- prachi

अंबाला शहर में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अंबाला में बारिश का कहर
May 3, 2026, 10:56 AM (2 घंटे में)

देहरादून में दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाओं और बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

Posted by :- prachi

देहरादून में दिन के समय अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. भारत मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान जताते हुए कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया था. बारिश के बाद देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. 

देहरादून में दिन में छाया अंधेरा
May 3, 2026, 10:41 AM (एक घंटा में)

इंदौर-पिथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर की शुरुआत, मध्य प्रदेश बनेगा निवेश और उद्योग का नया हब

Posted by :- prachi

आज मैं इंदौर-पिथमपुर आर्थिक कॉरिडोर के पहले चरण के लिए भूमि पूजन करूँगा. यह परियोजना मध्य प्रदेश को मजबूत औद्योगिक आधार देने और इसे एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

May 3, 2026, 10:16 AM (एक घंटा में)

देहरादून में मौसम ने ली करवट, घने बादल और तेज हवाओं से बदला मिजाज

Posted by :- prachi

देहरादून शहर में घने बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पूरे इलाके में ठंडक और बदलते मौसम का एहसास हो रहा है.

May 3, 2026, 10:09 AM (एक घंटा में)

इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों के सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे. इंदौर पहुंचने के बाद वे वहां आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में तैयारियों की स्थिति, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो सके. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे और राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे.
यह बैठक आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न देशों के कृषि मंत्री भाग लेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

May 3, 2026, 9:33 AM (10 मिनट में)

मोहाली में तेज तूफान का कहर, फेज-7 में बरगद का पेड़ मंदिर पर गिरा

Posted by :- prachi

मोहाली के फेज-7 इलाके में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. तूफान के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ उखड़कर पास के मंदिर पर गिर गया, जिससे मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा भी बाधित हो गया, जिससे इलाके में यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद संबंधित टीमें पहुंचकर पेड़ हटाने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुट गईं.

May 3, 2026, 8:59 AM (25 मिनट पहले)

विदिशा में आम की खेती को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा स्थित अपने खेत का दौरा किया, जहां उन्होंने आम की फसल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके खेत में रीवा के प्रसिद्ध सुंदरजा आम के करीब 225 पेड़ लगाए गए हैं, जो अब अच्छी तरह विकसित हो रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब अपने लगाए हुए पेड़ फल देने लगते हैं, तो मन में एक अलग ही खुशी और संतोष का एहसास होता है. उन्होंने इसे खेती से जुड़ी आत्मीयता और मेहनत का फल बताया. उनके इस अनुभव से यह साफ झलकता है कि खेती केवल पेशा नहीं, बल्कि प्रकृति और मेहनत से जुड़ा एक भावनात्मक रिश्ता भी है.

May 3, 2026, 8:30 AM (एक घंटा पहले)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: आंधी-बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (2 मई) की सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि दो दिन पहले हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी है. आज मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं. आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है और फिलहाल अगले हफ्ते तक लू चलने के संकेत नहीं हैं. आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 48 प्रतिशत नमी के कारण उमस भी महसूस हो सकती है. हवा की रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है और सोमवार (4 मई) को मौसम के और ज्यादा खराब होने के आसार जताए गए हैं.