
देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बरनाला में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर विभिन्न सिख, किसान और मजदूर संगठनों ने पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की कोठी के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सजा पूरी कर चुके कई बंदी सिंह अब भी जेलों में बंद हैं और सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसका असर 2027 के चुनावों में भी देखने को मिलेगा. प्रदर्शन के दौरान जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म पर रोक का विरोध किया गया और भारत-अमेरिका समझौते को किसानों व आम लोगों के हितों के खिलाफ बताया गया. नेताओं ने 25 जुलाई को किसान भवन में करीब 100 संगठनों की बड़ी बैठक बुलाने और 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे का विरोध करने की घोषणा की. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. मौसम विभाग ने कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं.