
अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है.
इंडिया टुडे ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त पहल से शुरू हुआ किसान कारवां धीरे-धीरे प्रदेश के 75 जिलों की यात्रा में अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है और जैसे-जैसे यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, इसको लेकर लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में ‘किसान तक’ का किसान कारवां प्रदेश के सभी जिलों के कवरेज में 65वें जनपद के तौर पर पहुंचा मुरादाबाद. बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जनपद के बिलारी ब्लॉक के विजयपुर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिला एवं पुरुष किसानों ने किसान कारवां कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया. कृषि की विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन और जलवायु परिवर्तन से खेती में आ रहे बदलाव को लेकर केवीके मुरादाबाद, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी. साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया.
पीतल नगरी के तौर पर अपनी पहचान रखने वाला मुरादाबाद जिला में आयोजित किसान कारवां कार्यक्रम के दौरान केवल कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों सहित पशुपालन से जुड़े अधिकारियों की सहभागिता ही नहीं रही, बल्कि उर्वरक के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला—इफ्फको, इफ्फको एमसी, धानुका सहित के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. जहां उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी सहित उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को लेकर किसानों को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान किसानों के मनोरंजन के लिए जादूगर ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से खेती और पशुपालन से जुड़ी जानकारियां रोचक अंदाज में प्रस्तुत कीं. इसके अलावा, 12 किसानों को लकी ड्रॉ के माध्यम से नकद पुरस्कार भी वितरित किए गए.
देश में कपास की कीमतों में लगातार तेजी अब टेक्सटाइल उद्योग के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के असर से घरेलू स्तर पर भी कपास महंगी हो रही है, जिससे स्पिनिंग मिलों से लेकर गारमेंट निर्यातकों तक पूरी वैल्यू चेन दबाव में आ गई है. उद्योग जगत ने सरकार से मांग की है कि निर्यात प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और सप्लाई संतुलन के लिए कपास के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी जाए. कपास की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से मुनाफे पर असर साफ दिखने लगा है. खासकर वे निर्यातक ज्यादा प्रभावित हैं, जो लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम करते हैं और अचानक बढ़ी लागत को कीमतों में शामिल नहीं कर पा रहे हैं.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोगावा थाना क्षेत्र के रेहगांव निवासी 43 वर्षीय सालकराम यादव ने जमीन खरीदने के लिए दलाल को 45 लाख और जमीन मालिक को 22 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोप है कि दलाल मुकर गया और धमकाने लगा. परेशान होकर किसान ने खेत में कीटनाशक पीकर जान दे दी. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर आरोपियों के नाम उजागर किए. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दलाल और उसके बेटे को हिरासत में लिया.
वीआईवी सिलेक्ट इंडिया 2026 के तहत दिल्ली में पहली बार पोल्ट्री से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय एक्सपो आयोजित किया जा रहा है. इस खास आयोजन को पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया और वीआईवी मिलकर आयोजित कर रहे हैं. तीन दिन तक चलने वाला यह एक्सपो द्वारका स्थित यशोभूमि में शुरू हो चुका है और 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े विशेषज्ञ और कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं. थोड़ी ही देर में केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल इस एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.
मई से जुलाई के बीच एल नीनो के विकसित होने की संभावना है, क्योंकि प्रशांत महासागर का तापमान लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल ENSO सामान्य स्थिति में है, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. इसका असर दुनिया के मौसम पर पड़ेगा, जहां तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और बारिश का पैटर्न असमान हो सकता है. भारत में मानसून पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है.
सरकार ने नई चीनी मिलों के लिए न्यूनतम दूरी 15 किमी से बढ़ाकर 25 किमी करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि गन्ने की उपलब्धता संतुलित रहे और उद्योग पर दबाव न पड़े. साथ ही, पुरानी मिलों की क्षमता बढ़ाने का फैसला राज्य सरकार करेगी. देश में चीनी की खपत स्थिर या घट रही है, जबकि गुड़ और खांडसारी की मांग बढ़ रही है, जिससे उद्योग में बदलाव देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अप्रैल को तापमान तेजी से बढ़कर करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 24 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री रहने की संभावना है. इन तीन दिनों में दोपहर ही नहीं बल्कि शाम के समय भी लू चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. हालांकि 25 और 26 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है.
एनसीआर के लोगों के लिए मौसम एक बार फिर बड़ा बदलाव लेने जा रहा है. जहां मार्च के दौरान फरवरी जैसी हल्की ठंडक महसूस की गई थी, वहीं अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही मई-जून जैसी तेज गर्मी और लू का असर दिखने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा अनुमान के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है.