Agriculture News Live Update: तुलाई विवाद ने लिया उग्र रूप, भितरवार मंडी में हंगामा, तहसीलदार से मारपीट, चार किसान गिरफ्तार

क‍िसान तक Noida | Apr 30, 2026, 10:03 AM IST

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.

Agriculture Live Blog

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, आज सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Apr 30, 2026, 10:03 AM (5 घंटे में)

तुलाई विवाद ने लिया उग्र रूप, भितरवार मंडी में हंगामा, तहसीलदार से मारपीट, चार किसान गिरफ्तार

Posted by :- prachi

ग्वालियर के भितरवार कृषि उपज मंडी में तुलाई की समस्या को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया. सैकड़ों किसानों ने जमकर हंगामा किया और इसी दौरान नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें चोट आई. हालात बिगड़ते देख तहसीलदार को मौके से भागना पड़ा और मंडी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Apr 30, 2026, 8:13 AM (3 घंटे में)

1 मई से बदलेंगे कई बड़े नियम: गैस सिलेंडर से SBI कार्ड तक, हर जेब पर पड़ेगा असर

Posted by :- prachi

अप्रैल खत्म होने वाला है और 1 मई 2026 से देश में कई जरूरी वित्तीय बदलाव लागू होने वाले हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत और उसकी डिलीवरी से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके अलावा State Bank of India (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी नए नियम आ सकते हैं. ऐसे ही पांच बड़े बदलाव हैं, जिनका असर अगले महीने से हर घर और हर जेब पर पड़ेगा.

Apr 30, 2026, 7:20 AM (2 घंटे में)

लू से राहत के साथ बढ़ा खतरा: IMD ने तूफान और बारिश का अलर्ट दिया

Posted by :- prachi

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून से पहले की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं.