Agriculture News Live Update: प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग दबे

क‍िसान तक Noida | Mar 23, 2026, 5:03 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बारिश और आंधी का असर जारी रहेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बारिश और आंधी का असर जारी रहेगा. 

Mar 23, 2026, 5:02 PM (5 घंटे में)

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग दबे

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है. राहत और बचाव के लिए टीम बुलाई गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कोल्ड स्टोरेज की तरफ जाने वाले मार्ग का डाइवर्जन किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुल सात लोगों को निकाला गया है. घटनास्थल पर एक मजदूर विनय यादव ने 'आजतक' को बताया कि बिल्डिंग जर्जर थी और काफी पुरानी थी. अंदर कम से कम 20 लोग थे. इनमें कुछ की मौत हुई है. घायलों को एम्बुलेंस से ले जाया गया है. चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है. 

Mar 23, 2026, 4:01 PM (4 घंटे में)

प्रधानमंत्री का भरोसा, युद्ध से खेती पर असर नहीं, अन्न भंडार पर्याप्त

Posted by :- prachi

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि युद्ध का खेती और अन्न उत्पादन पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के किसानों ने हमारे अन्न भंडार भरकर रखे हैं, इसलिए भारत में पर्याप्त खाद्यान्न मौजूद है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खरीफ सीजन की बुआई समय पर और सही तरीके से हो. बीते वर्षों में सरकार ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए खाद्य और बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि किसानों और देशवासियों की सुरक्षा बनी रहे.

Mar 23, 2026, 3:33 PM (4 घंटे में)

शिवराज सिंह चौहान आज शाम 4 बजे करेंगे बीजेपी मुख्यालय में प्रेस वार्ता

Posted by :- prachi

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे.

Mar 23, 2026, 2:33 PM (3 घंटे में)

तमिलनाडु में ओलावृष्टि से धान की फसल चौपट

Posted by :- prachi

तमिलनाडु के मदुरै जिले के शोलावंदन में ओलावृष्टि की वजह से धान की फसल खराब हो गई है. दरअसल, फसल कटाई से कुछ दिन पहले ही बर्बाद हो गई है, जिससे किसान आर्थिक परेशानी में आ गए हैं. किसानों का कहना है कि पहले कम बारिश की वजह से उन्हें नुकसान हुआ था. इसके बाद दूसरी फसल में हालात सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में पानी भर गया और फसल को नुकसान हुआ. कई किसानों ने पहली फसल के नुकसान के बाद दूसरी फसल में ज्यादा पैसा लगाया था, लेकिन अब यह फसल भी खराब होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Mar 23, 2026, 2:15 PM (3 घंटे में)

यूपी में 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 35 महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई. इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित में लिया गया, जिसमें सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से निर्णयों की जानकारी दी. इसमें बताया गया कि कैबिनेट बैठक में कुल 37 प्रस्ताव रखे गए जिनमें से दो प्रस्तावों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया जबकि 35 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे: Link

Mar 23, 2026, 1:19 PM (2 घंटे में)

लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक, प्रदेश हित में लिए गए बड़े फैसले

Posted by :- prachi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 23 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के हित में आवश्यक निर्णय लिए गए और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा भी की गई.

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक,
Mar 23, 2026, 12:43 PM (एक घंटा में)

संत कबीर नगर पहुंचा ‘किसान कारवां’ का 47वां पड़ाव

Posted by :- prachi

राप्ती और घाघरा नदियों के बीच स्थित संत कबीर नगर जनपद में ‘किसान तक’ के किसान कारवां का 47वां पड़ाव पहुंचा. जनपद के छपरा मगर्वी गांव में किसान कारवां कार्यक्रम का आयोजन किया गया.उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की संयुक्त पहल के तहत प्रदेश के 75 जिलों में चल रहे इस विशेष अभियान में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. दो नदियों की गोद में बसे होने के कारण संत कबीर नगर जिले की भूमि खेती के लिहाज से काफी उपजाऊ है. यहां के किसान समय के साथ खेती में बदलाव भी कर रहे हैं. धान (विशेषकर काला नमक), गेहूं और गन्ना की पारंपरिक खेती के साथ अब कृषक जैविक खेती, ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं.

Mar 23, 2026, 11:42 AM (2 मिनट पहले)

योगी सरकार: गाय भूखी न रहे, भूसा और पानी की पूरी व्यवस्था

Posted by :- prachi

यूपी में योगी सरकार की प्राथमिकता निराश्रित गौवंश है. कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय किसी दशा में भूखी न रहे, पानी और भूसा की व्यवस्था सुनिश्चित हो. 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और गौशाला स्तर पर भूसा बैंक बनाए जाएंगे. राज्य में 7500 गौशालाओं में 14 लाख गाय हैं, सरकार प्रतिदिन 8 लाख रुपये खर्च करती है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया. पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वोटर्स लिस्ट अधूरी होने का मुद्दा उठाया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रधानमंत्री को विश्व के बड़े नेता करार दिया.
 

Mar 23, 2026, 11:24 AM (20 मिनट पहले)

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले हलवा नहीं 'खीर' समारोह का आयोजन, किसान भी हुए शामिल

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बजट सत्र से पहले विधानसभा में 'खीर' समारोह आयोजित किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाला बजट विकास की गति तेज़ करने, बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित होगा.

इस समारोह में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ किसान, डॉक्टर और शिक्षक भी शामिल हुए.

सभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि बजट का उद्देश्य बेहतर नागरिक सुविधाएं, उन्नत बुनियादी ढांचा और एक ऐसा सकारात्मक माहौल प्रदान करना होगा, जहां लोग आराम से रह सकें. 

Mar 23, 2026, 10:53 AM (एक घंटा पहले)

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, अप्रैल से बढ़ेंगे दाम

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर है. अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को 38000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के बकाया का भुगतान करने की तैयारी कर रही है.

एक एजेंसी के मुताबिक सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है, ताकि उपभोक्ताओं पर इसका असर कम हो सके. पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को एक निर्देश दिया था. जिसमें कहा गया था कि सरकार तीन निजी डिस्कॉम BRPL, BYPL और TPDDL - को 27200 करोड़ रुपये की कैरिंग कॉस्ट (ब्याज) सहित रेगुलेटरी एसेट्स का भुगतान 7 साल के अंदर करे.

Mar 23, 2026, 10:15 AM (एक घंटा पहले)

अमृतसर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज से तनावपूर्ण माहौल

Posted by :- Sandeep kumar

अमृतसर में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प होने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने आए थे, लेकिन पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई किसान घायल हो गए.
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका कोई भी उद्देश्य घेराव या टकराव का नहीं था. वे डीसी और सीपी को मांग पत्र देकर शांतिपूर्वक धरना देना चाहते थे, लेकिन उन्हें शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई. 

Mar 23, 2026, 9:50 AM (2 घंटे पहले)

मौसम साफ़, तापमान में तेजी से वृद्धि, उत्तर प्रदेश में गर्मी की दस्तक

Posted by :- prachi

निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त होते ही मौसम साफ़ हो गया है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है. आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान औसतन 3-5°C बढ़ा है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से कुछ नीचे है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल कुछ हिस्सों में आंशिक बादल रह सकते हैं. आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-7°C की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. नमी और वायुमंडलीय स्थिरता के कारण सुबह कहीं-कहीं हल्की धुंध बन सकती है, जो सूर्योदय के बाद जल्दी छंट जाएगी.

Mar 23, 2026, 9:34 AM (2 घंटे पहले)

गेहूं क्रय नीति और वृद्धा पेंशन पर कैबिनेट में होगी अहम चर्चा

Posted by :- prachi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी. बैठक में 2 दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा और कई पर मुहर लग सकती है. इसमें गेहूं क्रय नीति को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके अलावा आवास, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण और नमामि गंगे विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल हैं. निराश्रित वृद्धा और दिव्यांगजन पेंशन में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत उद्योगों को वित्तीय सहायता और उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना पर भी चर्चा होगी. कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री मंत्रि परिषद के साथ बैठक करेंगे.

Mar 23, 2026, 8:39 AM (3 घंटे पहले)

महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, अन्नदाता बने उत्पादक: मुख्यमंत्री योगी का संदेश

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश ने नवनिर्माण के 9 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं. सरकार की योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और रोजमर्रा की चुनौतियाँ विकास के अवसर बन गई हैं. वंचितों को वरीयता दी गई, अन्नदाता अब कर्जदार नहीं बल्कि उत्पादक हैं, और बेटियाँ सुरक्षित हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने दायित्व निभाने और ‘राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम’ के मंत्र से प्रेरित होकर इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया. साथ ही माँ दुर्गा से शक्ति और नवचेतना की प्रार्थना की.

Mar 23, 2026, 8:10 AM (4 घंटे पहले)

शहीदी दिवस पर अमित शाह का नमन, भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को श्रद्धांजलि

Posted by :- prachi

अमित शाह ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने अपने विचार और कर्म से युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया. उनके साहस ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया. शहीदी दिवस पर इन वीरों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी हर भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती है.

Mar 23, 2026, 7:59 AM (4 घंटे पहले)

मछुआ समाज के हक के लिए सड़क पर उतरी निषाद पार्टी, पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

Posted by :- prachi

22 मार्च 2026 को गोरखपुर में निषाद पार्टी द्वारा महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती, प्रांतीय अधिवेशन और मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर विशाल रैली आयोजित की गई. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मछुआ समाज के अधिकारों और आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बताया कि पार्टी अपने मूल मुद्दों पर अडिग है और सरकार से लगातार संवाद कर रही है. रैली में मछुआ समुदाय के लिए SC में शामिल करने, पारंपरिक अधिकार बहाली और भूमि आरक्षण जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं. साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं से समाज को लाभ पहुंचाने की बात भी कही गई.

Mar 23, 2026, 7:54 AM (4 घंटे पहले)

सिसौली शिविर में गूंजा प्राकृतिक खेती का मंत्र, किसानों ने लिया बड़ा संकल्प

Posted by :- prachi

सिसौली के किसान भवन में चार दिवसीय प्राकृतिक खेती शिविर का शुभारंभ महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देकर हुआ. देशभर से आए किसानों के बीच कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए इसे कर्जमुक्ति और आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प बताया. उन्होंने रासायनिक खेती को नुकसानदायक बताते हुए ‘जीरो बजट प्राकृतिक खेती’ अपनाने की अपील की. इस दौरान राकेश टिकैत ने पालेकर के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को इस पद्धति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. शिविर में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया.

Mar 23, 2026, 7:24 AM (4 घंटे पहले)

कहीं बारिश-आंधी तो कहीं बढ़ेगी तेज गर्मी

Posted by :- prachi

भारत के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं बारिश और आंधी आ रही है तो कहीं गर्मी बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 26 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में लोगों और किसानों को सावधान रहने की जरूरत है. उत्तर-पूर्व भारत जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 26 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 22 और 24 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Mar 23, 2026, 7:16 AM (4 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार, यूपी-बिहार में बढ़ेगा तापमान

Posted by :- prachi

सोमवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है. राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हल्की धूप खिली रहेगी, वहीं बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं तापमान को ज्यादा बढ़ने नहीं देंगी. कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, हालांकि कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. पूर्वी यूपी और बिहार के हिस्सों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर बादल नजर आ सकते हैं और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है.