Agriculture News Live Update: इन 5 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

क‍िसान तक Noida | Mar 4, 2026, 7:23 AM IST

देश के बड़े हिस्से में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है. साथ ही दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

देश के बड़े हिस्से में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है. साथ ही दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम के अलावा यहां आप अन्य कृषि से जुड़ी अपडेट पढ़ सकते हैं. 

Mar 4, 2026, 9:22 AM (4 घंटे में)

योगी आदित्यनाथ ने गायों और बछड़ों के साथ खेली होली

Posted by :- prachi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज होली के अवसर पर गोशाला में गायों और बछड़ों के साथ होली खेली.

Mar 4, 2026, 9:20 AM (4 घंटे में)

होली के त्योहार पर पीएम मोदी का संदेश

Posted by :- prachi

होली के त्योहार पर पीएम मोदी ने X पर कहा होली पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है. हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है. 

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः.

गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥

Mar 4, 2026, 7:26 AM (2 घंटे में)

होली पर ज्‍यादातर राज्‍यों में साफ रहेगा मौसम

Posted by :- prachi

देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते गर्मी का असर तेज रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रह सकता है, जबकि मध्य भारत में यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं. कोंकण और गुजरात के तटीय इलाकों में 4 से 6 मार्च के बीच गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है और सिक्किम में आज सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने कहा है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 से 9 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च और उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं. जानें देशभर में होली के दिन कैसा रहेगा मौसम...

Mar 4, 2026, 7:24 AM (2 घंटे में)

पांच राज्यों में लगातार छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी

Posted by :- prachi

देश में गर्मी तो आ ही गई है, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर पांच राज्यों में लगातार छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिजली गिरने और आंधी-तूफान से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत पर पड़ेगा. लोगों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है. किसानों और आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 6 मार्च, 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. इस बीच, समुद्र तल से 12.6 km ऊपर, लगभग 100 knots की स्पीड से चलने वाली सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं कि कल देश के दूसरे राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.