Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | May 11, 2026, 7:15 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Agriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

May 11, 2026, 7:14 PM (एक दिन पहले)

J-K: गांदरबल में बिजली गिरने से 90 भेड़ों की मौत, फसलों को भी पहुंचा नुकसान

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले के ऊपरी इलाकों में एक चारागाह में बिजली गिरने से कम से कम 90 भेड़ों की मौत हो गई

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात गांदरबल ज़िले के कंगन इलाके के पोशकर में एक घास के मैदान में बिजली गिरी, जिससे 90 भेड़ों की जान चली गई

उन्होंने बताया कि ये भेड़ें खानाबदोश चरवाहों के एक परिवार की थीं, जो अपने जानवरों को चराने के लिए सोनमर्ग इलाके की ओर ले जा रहे थे

रविवार रात कश्मीर के कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं और रुक-रुककर हुई बारिश से घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा

May 11, 2026, 6:46 PM (एक दिन पहले)

पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा में किसान की बेटी ने लहराया परचम, 646 अंक लेकर पूरे प्रदेश में किया टॉप

Posted by :- Sandeep kumar

मेहनत, लगन और माता-पिता के संस्कार यदि साथ हों तो गांव और छोटे शहरों के बच्चे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं. इसका जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है जैतो की होनहार बेटी हरलीन शर्मा  , जिसने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के घोषित परिणामों में 650 में से 646 अंक प्राप्त कर पूरे पंजाब में प्रथम स्थान हासिल किया है. स्थानीय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन कौर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है. परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न शुरू हो गया. 

May 11, 2026, 6:09 PM (एक दिन पहले)

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सेहत मिशन लॉन्च

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सेहत मिशन लॉन्च: खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई बड़ी पहल

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम

जे.पी. नड्डा ने कहा- कृषि और स्वास्थ्य का संगम देगा वैज्ञानिक, सस्ता और असरदार समाधान

शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत

शिवराज सिंह चौहान ने सेहत मिशन को बताया पोषण, किसान सुरक्षा और रोग-नियंत्रण का मजबूत आधार

ICAR-ICMR की साझेदारी से खुला हेल्दी फूड, हेल्दी फार्म और हेल्दी इंडिया का नया रास्ता

May 11, 2026, 5:40 PM (एक दिन पहले)

राजस्थान के CM ने अजमेर के गांवों में लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश 

Posted by :- Sandeep kumar

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अजमेर जिले के काडेल गांव में पैदल घूमते हुए ग्रामीणों से बातचीत की, सरकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया और लोगों की शिकायतें सुनीं.

रविवार रात गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और श्रमिकों से मुलाकात की, और बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी बात की.

बयान में कहा गया है कि उन्होंने गांव में स्थित शेषनाग मंदिर के भी दर्शन किए और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की.

May 11, 2026, 4:50 PM (एक दिन पहले)

पीएम मोदी के सोना न खरीदने और मेट्रो का इस्तेमाल के अपील पर क्या बोले नोएडावासी

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक संकट को देखते हुए पेट्रोल डीजल की बचत करने की देशवासियों से अपील की है. पीएम मोदी ने कोविड काल की वर्क फ्रॉम होम और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने पर का भी अपील किया है. पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल के कम उपयोग और मेट्रो तथा कार-पूलिंग को बढ़ावा देने की सलाह दी है. इस पर हमने नोएडा के लोगों से उनकी राय जानी. लोगों से बातचीत की दोनों ने प्रधानमंत्री के पील पर मिले-जुली प्रतिक्रिया दी.

नोएडा की रहने वाली तनुष्का ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये अपील की है कि हम इस साल गोल्ड कम से कम खरीदे तो इसके कुछ पॉजिटिव इंपैक्ट भी है कुछ नेगेटिव इंपैक्ट भी है. पॉजिटिव यह है कि इंडिया सबसे बड़ा गोल्ड इंपॉर्टेंटर में से एक है लेकिन हम इस साल बोर्ड इंपोर्ट काम करते हैं तो हमारे देश के इकोनामी और अच्छा होगा. लेकिन बात अगर नेगेटिव की करें तो हमारे देश में गोल्ड केवल इन्वेस्टमेंट नहीं है बल्कि यह इमोशन और संस्कृति के साथ भी जुड़ा हुआ है. शादियों में लोग गोल खरीदने हैं तो उसे पर असर पड़ेगा.

वही एक अन्य युवती कशिश ने कहा मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए कहा है मुझे लगता है वह सही है क्योंकि आप पेट्रोल और डीजल का प्राइस बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, इसलिए मेट्रो एक बहुत अच्छा ऑप्शन है और अगर हम मेट्रो का उसे करते हैं तो हमें पेट्रोल और डीजल कम खरीदना पड़ेगा. 

May 11, 2026, 3:44 PM (एक दिन पहले)

आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस बार प्रयागराज में होगी रसीले आमों की बंपर पैदावार

Posted by :- prachi

Prayagraj और आसपास के जिलों में इस बार आम की फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद है. आंधी-तूफान से ज्यादा नुकसान नहीं होने और अच्छे बौर आने से किसानों में खुशी है. यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा और आम्रपाली जैसे आम बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं. वहीं अब रतौल, बॉम्बे ग्रीन और मल्लिका जैसी नई किस्मों की खेती भी बढ़ रही है. प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में करीब 2500 हेक्टेयर में आम की खेती होती है. यहां का आम विदेशों तक निर्यात किया जाता है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है.

May 11, 2026, 1:34 PM (एक दिन पहले)

पेट्रोल बचाओ, मेट्रो अपनाओ! पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने रखी खुलकर राय

Posted by :- prachi

Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल की बचत, मेट्रो के ज्यादा इस्तेमाल और एक साल तक सोना कम खरीदने की अपील पर नोएडा के लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने इसे देशहित और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी बताया, वहीं कुछ ने कहा कि भारत में सोना केवल निवेश नहीं बल्कि भावनाओं और परंपराओं से भी जुड़ा है. कई लोगों ने मेट्रो और कार-पूलिंग को बेहतर विकल्प बताया, जिससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी. लोगों का मानना है कि वैश्विक संकट के समय देशहित को प्राथमिकता देना जरूरी है.

May 11, 2026, 1:18 PM (एक दिन पहले)

गेहूं के दाम पर सियासत गरम, कांग्रेस ने दी MP में हाईवे जाम की चेतावनी

Posted by :- prachi

राज्य में गेहूं के MSP को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि जिस राज्य में मोदी गारंटी के तहत गेहूं पर 2700 रुपये MSP देने की बात कही गई थी, वहां किसान आज 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो पार्टी सिर्फ एक नहीं बल्कि राज्य के सभी हाईवे जाम करेगी. विपक्ष ने सरकार से तुरंत किसानों को राहत देने की मांग की है.

May 11, 2026, 1:12 PM (एक दिन पहले)

श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान! अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा सरकार ने विकसित भारत की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए श्री राम जी अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत वीबी-जी राम जी योजना में 1 जुलाई से श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस योजना से मजदूर वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इससे हजारों श्रमिक परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

May 11, 2026, 12:21 PM (एक दिन पहले)

बिहार की इस ईदगाह में सबसे पहले पकती है शाही लीची, अब तक नहीं सुलझा राज

Posted by :- prachi

Muzaffarpur की मशहूर शाही लीची हर साल सबसे पहले शहर की बड़ी ईदगाह के बगीचे में पकती है. जहां जिले में आमतौर पर 20 मई के बाद लीची की तुड़ाई शुरू होती है, वहीं यहां मई के दूसरे सप्ताह से ही लीची तैयार हो जाती है. इस खास वजह से यहां की पहली खेप दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजी जाती है. वैज्ञानिकों और रिसर्च टीमों ने कई बार जांच की, लेकिन अब तक इसका ठोस कारण पता नहीं चल पाया. विशेषज्ञों का मानना है कि मिट्टी और तापमान की खास स्थिति के कारण लीची जल्दी पकती है.

May 11, 2026, 10:35 AM (एक दिन पहले)

बारिश, ओले और बंदरों का ट्रिपल अटैक! किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद

Posted by :- prachi

तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. एक तरफ बंदरों के आतंक और दूसरी तरफ कुदरत के कहर ने सब्जी किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खेतों में लगी भिंडी, करेला, लौकी, तरबूज और अन्य सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. किसानों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत लगाने के बावजूद अब उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है.

प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे Roshan Lal Choudhary ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं महिला किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से बच्चों की पढ़ाई और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. किसानों ने सरकार से जल्द आर्थिक मदद की मांग की है.

May 11, 2026, 7:51 AM (2 दिन पहले)

कृषि मंत्री बनते ही विजय सिन्हा का मेगा वेलकम, ‘जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा लखीसराय

Posted by :- prachi

बिहार के कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. बड़हिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जेसीबी से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद उन्होंने मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार में सुख, शांति और सुशासन की कामना की. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना और किसानों की स्थिति मजबूत करना होगा. 

May 11, 2026, 7:25 AM (2 दिन पहले)

पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील! अमित शाह बोले- “वर्क फ्रॉम होम अपनाइए

Posted by :- prachi

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहनों का उपयोग करना चाहिए और जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना चाहिए. उनका मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और देश की ऊर्जा जरूरतों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

May 11, 2026, 7:17 AM (2 दिन पहले)

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली को राहत! आज बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Posted by :- prachi

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. वहीं शाम या रात के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मंगलवार को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.