
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले कुछ दिनों में अपनी रफ्तार बढ़ा सकता है और 23 जून 2026 के आसपास तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के अतिरिक्त हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में पूरे सप्ताह कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं. वहीं गर्मी से राहत सभी जगह नहीं मिलेगी. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट आ गया है और पूरे बिहार में टॉपर बनी हैं उत्तर प्रदेश की बेटी श्रद्धा पांडेय, प्रतापगढ़ के रानीगंज की रहने वाली श्रद्धा ने 593 अंक लाकर टॉप रैंक हासिल की है. देखिए इस सफलता की पूरी कहानी खास रिपोर्ट में.....
बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को 70वीं CCE का फाइनल रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने कुल 593 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. उन्हें SDM पद मिल सकता है. श्रद्धा प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के पचरास गांव की रहने वाली हैं. सफलता की खास बात ये है कि श्रद्धा पहले से ही यूपी में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर लखनऊ में तैनात हैं. उन्होंने UPPSC संयुक्त राज्य सेवा परीक्षा 2024 में EWS कैटेगरी से 153वीं रैंक हासिल की थी. पहले ही अटेम्प्ट में यूपी PCS क्वालीफाई करने वाली श्रद्धा ने अब BPSC में भी परचम लहरा दिया.
श्रद्धा के पिता संतोष पांडेय वकील होने के साथ किसान भी हैं, जबकि मां सुनीता पांडेय हाउसवाइफ हैं.
सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिलहाल इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख के मुआवजे की घोषणा की है. यह राशि उन परिवारों को दी जाएगी जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में शनिवार को एक सीफूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की गंभीर घटना हुई. इस हादसे में कम से कम 2 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रभावितों में ओडिशा, झारखंड और बिहार सहित उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर शामिल हैं. गैस रिसाव के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. NDRF टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है, जबकि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं.
तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के पास कन्निगापेर गांव में स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड प्रोसेसिंग एंड एक्सपोर्ट कंपनी में अमोनिया गैस लीक की घटना सामने आई. इस हादसे में 65 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए, जिनमें उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं. सभी को तुरंत पास के वेल्स और वेंकटेश्वरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. छह कर्मचारी बेहोश होकर गंभीर हालत में पहुंच गए, जबकि दो लोगों को नाक से खून आने की शिकायत हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. तीन गंभीर मरीजों को चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल रेफर किया गया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने X (ट्विटर) पर कहा कि राज्य के 25 करोड़ लोग उनके लिए एक परिवार की तरह हैं. उनका कहना है कि जब जनसेवा के लिए पूरी ईमानदारी से नीतियाँ बनाई जाती हैं और उन्हें सही तरीके से जमीन पर लागू किया जाता है, तो उसके अच्छे नतीजे जल्दी देखने को मिलते हैं. इसी सोच के साथ आज बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में कई विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. इन सभी योजनाओं की कुल लागत 636 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस कार्यक्रम में लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत टूल किट, प्रमाण पत्र, चेक और लैपटॉप भी दिए गए, ताकि वे आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें. मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों और हमीरपुर के लोगों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.
झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लखनपुर ब्लॉक स्थित अढ़ापड़ा इलाके में शनिवार को अचानक आए एक भयंकर बवंडर ने लोगों को हैरान कर दिया. बीसीजीसीएल परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान तेज गति से आए बवंडर ने कई टेंट और फूड स्टॉल उखाड़कर हवा में उड़ा दिए. घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि बवंडर मुख्य मंच और वीवीआईपी क्षेत्र तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में कई अस्थायी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली.
योग दिवस के अवसर पर राकेश टिकैत ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित रखने की एक महत्वपूर्ण जीवनशैली है. उन्होंने बताया कि आज के तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन में योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखता है. योग से जीवन में अनुशासन और शांति आती है. इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे समाज और देश दोनों मजबूत बन सकें.
इस साल प्रधानमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम में योग करते हुए देशवासियों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग और अधिकारी भी शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया.
भारत का जैव-ऊर्जा और चीनी क्षेत्र 2026-27 में सुधार की ओर बढ़ रहा है. अच्छी बारिश और बढ़ी हुई खेती से गन्ना उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे चीनी उत्पादन लगभग 33.6 मिलियन टन तक पहुंच सकता है. भारत निर्यात भी कर सकता है, लेकिन एल नीनो और कम बारिश बड़ी चुनौती हैं. साथ ही, इथेनॉल का बढ़ता उपयोग चीनी बाजार में बदलाव ला रहा है और भारत ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा की ओर बढ़ रहा है.
11 बजे से शुरू होगी NEET के लिए एंट्री, डबल से ट्रिपल लेयर में सुरक्षा का पहरा, चंडीगढ़ में बनाए गए है सात एग्जाम सेंटर जहाँ 3800 बच्चे देंगे एग्जाम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट हर सेंट्र के लिए तैनात
पंजाब में 16 सेंटर और 26 हज़ार बच्चे दे रहे है एग्ज़ाम
हिमाचल में 10 सेंटर और लगभग 20 हज़ार बच्चे दे रहे है एग्जाम
महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद में सार्वजनिक बांधकाम उपविभाग कार्यालय को आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. जाफराबाद-चिखली रोड स्थित इस कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर देर रात अज्ञात व्यक्ति ने डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. हालांकि, समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई. घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है.
शिवराज सिंह चौहान ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखता है, मन को शांत करता है और जीवन को संतुलित बनाता है. यह संपूर्ण कल्याण और आंतरिक शांति को बढ़ावा देता है, इसलिए सभी को योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मेरे किसान भाइयों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग की खरीद को लेकर केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसका लंबे समय से किसानों को इंतजार था. अब किसानों की इस चिंता का समाधान हो गया है. आज बाड़ी की पावन धरती से यह घोषणा की गई है कि भारत सरकार मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की अनुमति प्रदान करेगी. इससे प्रदेश के हजारों किसान अपनी मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे और उन्हें उचित दाम मिल सकेगा. यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत को सही सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम में यह बड़ा बदलाव अगले 15 घंटों के भीतर देखने को मिल सकता है. ऐसे में जरूरी है कि लोग मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. आइए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.