चारागाह पर नशे के कारोबार का भंडाफोड़, इतने किलो अफीम पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार

चारागाह पर नशे के कारोबार का भंडाफोड़, इतने किलो अफीम पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के इस जिले में अफीम के पौधों को बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस ने परपाती गांव में सरकारी चरागाह भूमि पर अफीम की खेती करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है.

नशे के कारोबार का भंडाफोड़नशे के कारोबार का भंडाफोड़
क‍िसान तक
  • Jhalawar,
  • Feb 06, 2026,
  • Updated Feb 06, 2026, 1:11 PM IST

राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा पुलिस थाना क्षेत्र के परपाती गांव में अफीम के पौधों को बरामद किया गया है. दरअसल, अकलेरा पुलिस ने परपाती गांव में सरकारी चरागाह भूमि पर अफीम की खेती करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारागाह भूमि पर लगी हुई अफीम के पौधा भी मिला. जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध नसिला पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

2229 किलो अफीम किया गया जब्त

अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जिले के सभी थानाधिकारीयों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना अकलेरा टीम द्वारा अवैध नशीला पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त सरकारी चारागाह भूमि में अवैध अफीम की खेती कर रहा था, जहां अफीम के पौधे जिसका कुल वजन 2229.640 किलो को जब्त किया गया.

चारागाह भूमि पर हो रही थी खेती

ये घटना 03.02.2026 को धर्माराम थानाधिकारी पुलिस, थाना अकलेरा द्वारा अवैध कार्यों की चेकिंग और रोकथाम के लिए थाना से रवाना होकर गश्त कस्बा अकलेरा से एन.एच. 52 पर गांव थरोल पहुंचा, जहां पुलिस को सूचना मिली की ग्राम परपती में हरिशचंद के खेत पर अफीम की अवैध खेती हो रही है. इस सूचना पुलिस वहां पहुंची, जहां अफीम की खेती हो रही थी, जिस पर मौके पर तहसीलदार अकलेरा और पटवारी को मौके पर आने के लिए निवेदन किया गया.

अभियुक्त हरिश्चन्द्र को किया गया गिरफ्तार

इस पर तहसीलदार तहसील अकलेरा और ग्राम पंचायत मैढून के पटवारी ने मौके पर उपस्थित होकर अफीम की खेती वाली जगह को सरकारी चारागाह ख.नं. 570 राज्य सरकार खाता संख्या 194 बताया और जमाबंदी नकल और नक्शा पेश किया. जिसके बाद हरिश्चन्द्र को तलब किया गया. जिस पर मौके पर अभियुक्त द्वारा उपरोक्त जमीन में लगी हुई अफीम की फसल स्वयं की ही होना बताया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा सरकारी चारागाह भूमि में कर रखी अवैध अफीम की खेती अभियुक्त के कब्जे से अवैध हरे अफीम के पौधे जिसका कुल वजन 2229 किलोग्राम जब्त कर अभियुक्त हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा अभियुक्त के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज किया किया गया.

नशीले पदार्थ की खेती पर रोक के लिए टीम का गठन

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थ की खेती पर रोक के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. गठित टीम द्वारा अभियुक्त द्वारा सरकारी चारागाह भूमि में कर रखी अवैध अफीम की खेती अभियुक्त के कब्जे से अवैध हरे अफीम के पौधे जिसका कुल वजन 2229.640 किलोग्राम को जब्त किया गया है. (फिरोज अहमद खान की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!