भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. 19 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ अलर्ट पर हैं. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान और ओडिशा में यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रह सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को हीटवेव का असर रहेगा, वहीं झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू के दौरान हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. लोगों को ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है. साथ ही, IMD के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन अधिकारों को रोकने का काम किया, जिन्हें संसद महिलाओं को देने जा रही थी. उन्होंने सवाल उठाया कि अब कांग्रेस के नेता खुद को निशाना बनाए जाने की बात क्यों कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा कि जब वे जनता के बीच जाएंगे, तो लोग उनसे सवाल पूछेंगे और जवाब मांगेंगे.
महाराष्ट्र के बीड जिले के देवला गांव के प्रगतिशील किसान रवींद्र देवरवाडे ने कम जमीन में खेती का अनोखा मॉडल अपनाकर नई मिसाल पेश की है. उन्होंने 30 गुंठे जमीन में गन्ने के साथ लहसुन, प्याज और आलू की अंतर-फसलें लगाईं और आधुनिक तकनीकों जैसे बायोचार व जैविक खाद का उपयोग किया, जिससे लागत कम हुई और उत्पादन बढ़ा. बाजार में आलू के कम दाम मिलने पर उन्होंने खुद चिप्स बनाकर बेचने का फैसला लिया, जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा मिला. केवल अंतर-फसलों से ही उन्हें 50-60 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई, जबकि गन्ने से होने वाली कमाई अलग होगी. उनका यह मॉडल दिखाता है कि सही योजना और प्रसंस्करण से किसान कम जमीन में भी अच्छा लाभ कमा सकता है.
चीन ने जीएमओ के आरोपों के चलते भारत की तीन चावल निर्यात कंपनियों-NM FoodImpex, Shriram Food Industry और Sponge Enterprises- के आयात लाइसेंस 17 अप्रैल से रद्द कर दिए हैं. इस फैसले से भारत-चीन चावल व्यापार प्रभावित हो सकता है. भारत सरकार और APEDA इस मामले को गंभीरता से लेकर समाधान की कोशिश कर रहे हैं.
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को प्रतिष्ठित डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर डॉ. राव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और उन्हें कृषि क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने इस उपलब्धि को अपनी टीम और संस्थान के प्रयासों का परिणाम बताया. यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है और इसे देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है.
उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी है. इसके तहत गन्ना सर्वेक्षण कार्य 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस बार सर्वेक्षण को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए जीपीएस युक्त एंड्रॉयड आधारित मशीनों का उपयोग किया जाएगा. गन्ना आयुक्त के अनुसार, सर्वेक्षण कार्य गन्ना सूचना प्रणाली और स्मार्ट गन्ना किसान योजना के तहत किया जाएगा, जिससे गन्ना उत्पादन का सही आंकलन हो सके और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके.
उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी.