Agriculture News Live Update: आज से 7 साल पहले शुरू हुई PM Kisan Yojana, किसानों को अगली किस्त का इंतजार

क‍िसान तक Noida | Feb 25, 2026, 12:09 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

Feb 25, 2026, 11:55 AM (5 घंटे में)

हरदोई में ‘किसान तक’ का 30वां पड़ाव, संडीला के सरवा गांव में जुटे किसान

Posted by :- prachi

अपनी समृद्ध इतिहास के साथ भगवान नरसिंह व वामन अवतार की जन्मस्थली कहे जाने वाला जिला हरदोई में किसान तक का किसान कारवां 30वां पड़ाव के तौर पर ब्लॉक संडीला के सरवा गांव पहुंचा. धान, गेहूं और गन्ना सहित मूंगफली, मक्का, आलू, तिलहन और विभिन्न मौसमी सब्जियां और विदेशी फलों की खेती के साथ जिले की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि पर निर्भर है. उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की संयुक्त पहल से राज्य के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल करेंगे .इस मौके पर कृषि विभाग,पशुपालन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों द्वारा खेती में हो रहे  बदलाव और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Feb 25, 2026, 11:02 AM (4 घंटे में)

किसानों और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मंच: PUSA में कृषि विज्ञान मेला 27 फरवरी तक

Posted by :- prachi

PUSA में कृषि विज्ञान मेला आज से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद करेंगे. यह मेला किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स, कृषि उद्यमियों और विद्यार्थियों के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां खेती और कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकें, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान एक ही स्थान पर देखने और जानने को मिलते हैं. इस वर्ष मेले की थीम “विकसित कृषि-आत्मनिर्भर भारत” रखी गई है, जो देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यहां देखें अपडेट. https://www.youtube.com/live/qwvYgXSZOxs?si=XKxoG4b9oppbQj3i

Feb 25, 2026, 10:13 AM (3 घंटे में)

KTR ने रेवंथ रेड्डी पर साधा निशाना

Posted by :- prachi

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनके बयान पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार को ₹1,000 करोड़ देने की बात कही थी. ₹1,000 करोड़ किसके पैसे? KTR ने पूछा कि क्या यह राशि उनके पिता के पैसे हैं या दादा के, और आरोप लगाया कि अगर रेवंथ रेड्डी के पास सच में इतनी राशि है तो यह सवाल खड़ा करता है कि उन्होंने पिछले दो साल में सरकारी पद पर रहते हुए कितनी संपत्ति जमा की. रिथु बंधु फंड वितरण में देरी KTR ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के समय दिसंबर में किसानों को रिथु बंधु फंड दिया गया था, लेकिन मार्च के आते-आते भी यह सहायता जारी नहीं हुई है. किसानों की उपेक्षा पर आरोप उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यूरिया बैग उपलब्ध कराने और फसलों की खरीद करने में असमर्थ है, जबकि गांधी परिवार को ₹1,000 करोड़ देने की तैयारी कर रही है, जिससे किसानों के प्रति सरकार की गंभीर उपेक्षा दिखाई देती है.

Feb 25, 2026, 9:44 AM (3 घंटे में)

चीनी अखरोट अफगान बताकर लाए, कस्टम ने 46 कंटेनर जब्त किए

Posted by :- prachi

भारतीय कस्टम अधिकारियों ने 46 कंटेनर चीनी अखरोट जब्त किए, जिन्हें कुछ व्यापारी अफगानिस्तान का बताकर देश में लाए थे. जहाज WIV Reyfa से आए इन कंटेनरों की जांच में ₹50 करोड़ की ड्यूटी चोरी का पता चला. कस्टम ने व्यापारी सूची तैयार की, लेकिन अधिकांश ने माल लेने से इंकार किया. गलत तरीके से आयात किए गए अखरोट पर 100% ड्यूटी लागू है. यह कार्रवाई घरेलू उत्पादकों और सही व्यापारियों की सुरक्षा के लिए की गई है.

Feb 25, 2026, 9:17 AM (3 घंटे में)

फरीदाबाद में रैनीवेल प्रोजेक्ट पर किसानों का रोष

Posted by :- prachi

फरीदाबाद के डूंगरपुर गांव में खेतों के पास लगे रैनीवेल प्रोजेक्ट को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि रैनीवेल लगने के बाद जमीन में लंबी-लंबी दरारें आ गई हैं, फसलें प्रभावित हो रही हैं और मिट्टी की उर्वरकता घट रही है. किसानों ने बताया कि जलस्तर तेजी से नीचे गया है, जिससे खेतों की मिट्टी सूखकर फट रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर जांच करे और यदि रैनीवेल से नुकसान साबित होता है तो इसे तुरंत बंद किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Feb 25, 2026, 8:54 AM (2 घंटे में)

कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ करेंगे शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कुछ देर बाद ICAR- IARI, पूसा नई दिल्ली में आयोजित कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ करेंगे और मेले में आए किसान भाइयों- बहनों को संबोधित करेंगे.

Feb 25, 2026, 8:29 AM (2 घंटे में)

कटाई से पहले तबाही! तूफान और बारिश ने रबी फसलें गिराईं

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कल रात हुई बेमौसम बारिश और तेज तूफान ने किसानों की उम्मीदों को तोड़ दिया. खेतों में खड़ी सैकड़ों हेक्टेयर गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई और भारी नुकसान हुआ. कई किसानों की लगभग 80 से 90 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है. पहले ही सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी थी और अब साल भर खाने के लिए बोया गया गेहूं भी नष्ट हो गया है. ऐसे में किसानों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब वे अपने परिवार का गुजारा कैसे करेंगे.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Feb 25, 2026, 7:53 AM (एक घंटा में)

SMAM योजना के तहत बड़ी पहल, हजारों किसानों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ

Posted by :- prachi

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार कृषि विभाग ने एसएमएएम (Sub Mission on Agricultural Mechanization) योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए केंद्रीयकृत ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी की. इस पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था में राज्यभर के करीब 1.45 लाख किसानों ने हिस्सा लिया. लॉटरी के माध्यम से पात्र किसानों का चयन किया गया, ताकि उन्हें आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकारी सब्सिडी का लाभ मिल सके.

यह पहल कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों की खेती आसान, लागत कम और उत्पादन अधिक हो सके. ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली अपनाने से चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी है, जिससे किसानों का भरोसा भी मजबूत हुआ है.

Feb 25, 2026, 7:51 AM (एक घंटा में)

दिल्ली से भोपाल तक बढ़ा तापमान, पहाड़ों की बर्फबारी से मौसम में हलचल

Posted by :- prachi

दिल्ली से लेकर भोपाल तक इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन पहाड़ों पर हुई ताज़ा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है. हल्की ठंड की वापसी के संकेत मिल रहे हैं और मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.

Feb 25, 2026, 7:46 AM (एक घंटा में)

दिल्ली से भोपाल तक बढ़ा तापमान, पहाड़ों की बर्फबारी से मौसम में हलचल

Posted by :- prachi

दिल्ली से लेकर भोपाल तक इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन पहाड़ों पर हुई ताज़ा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है. हल्की ठंड की वापसी के संकेत मिल रहे हैं और मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.