Agriculture News Live Update: गाज़ियाबाद में किसानों से संवाद करेंगे अखिलेश, MSP और आय पर होगी चर्चा

क‍िसान तक Noida | Apr 21, 2026, 11:20 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 21 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान और ओडिशा में यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रह सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी हीटवेव का असर रहेगा, वहीं झारखंड में 21 अप्रैल को लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू के दौरान हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. लोगों को ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है. साथ ही, IMD के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.

Agriculture Live Blog

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 21 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान और ओडिशा में यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रह सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी हीटवेव का असर रहेगा, वहीं झारखंड में 21 अप्रैल को लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू के दौरान हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. लोगों को ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है. साथ ही, IMD के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.

Apr 21, 2026, 11:19 AM (5 घंटे में)

गाज़ियाबाद में किसानों से संवाद करेंगे अखिलेश, MSP और आय पर होगी चर्चा

Posted by :- prachi

दादरी में रैली के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 25 अप्रैल को गाज़ियाबाद में किसानों के साथ संवाद करने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत वह “विजन इंडिया” पहल के जरिए किसानों से वन-टू-वन बातचीत करेंगे. इसमें पश्चिमी यूपी के किसान संगठनों, प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है. साथ ही कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े एक्सपर्ट भी इस संवाद में शामिल होंगे. इस बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), खेती की लागत और आय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. खासतौर पर पश्चिमी यूपी के गन्ना और आलू किसानों की परेशानियों पर भी फोकस रहेगा. सपा सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव किसानों के सुझावों के आधार पर एक बड़ा एजेंडा तैयार कर रहे हैं और इसी संवाद के जरिए पार्टी अपना किसान घोषणापत्र भी तैयार करेगी.

Apr 21, 2026, 11:14 AM (5 घंटे में)

बारिश के बाद आग का कहर: किसानों की फसल राख, बढ़ी मुश्किलें

Posted by :- prachi

उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में किसानों पर कुदरत की दोहरी मार पड़ी है. पहले बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई और अब आग लगने से बची हुई फसल भी जलकर राख हो गई. बिक्रमपुर गांव में अचानक आग लगने से कई एकड़ फसल नष्ट हो गई. आग इतनी तेज थी कि आसमान में काला धुआं छा गया. स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें कुछ लोग झुलस भी गए. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और मुआवजे का आश्वासन दिया. वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने इस पर नाराजगी जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.

Apr 21, 2026, 9:35 AM (3 घंटे में)

फसल का सही दाम नहीं, कर्ज ही सहारा! टिकैत ने उठाए सवाल

Posted by :- prachi

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि आलू किसानों की लागत करीब ₹12 प्रति किलो पड़ रही है, लेकिन सरकार उन्हें इसका आधा ही दाम दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस नुकसान की वजह से किसान कर्ज लेने को मजबूर हो जाएंगे, और यही सरकार चाहती है. टिकैत ने तंज भरे अंदाज में कहा कि फसल का सही दाम नहीं मिलेगा, इसलिए जितना चाहें उतना कर्ज ले लो.

Apr 21, 2026, 9:15 AM (3 घंटे में)

BEDF में सुधार की मांग, निर्यातकों ने उठाई आवाज

Posted by :- prachi

पंजाब के बासमती निर्यातकों ने सरकार से BEDF में सुधार और पुनर्गठन की मांग की है. उनका कहना है कि फीस बढ़ने और कमजोर व्यवस्था के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है. निर्यातकों ने संस्था में अनुभवी विशेषज्ञों की नियुक्ति और बेहतर योजना बनाने की जरूरत बताई है, ताकि बासमती निर्यात को मजबूत किया जा सके.

Apr 21, 2026, 8:26 AM (2 घंटे में)

दिल्ली में लू का अलर्ट: 42 डिग्री तक जाएगा तापमान, बढ़ेगी उमस

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अब तेज़ होने लगी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है. हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. आईएमडी के मुताबिक 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा, लेकिन गर्मी बनी रहेगी. 22 अप्रैल से गर्मी और बढ़ेगी, जब तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और पूरे दिन लू चलने की संभावना है.
23 और 24 अप्रैल को भी राहत नहीं मिलेगी. इन दिनों तापमान 42/23 डिग्री के आसपास रह सकता है. 24 अप्रैल को नमी बढ़कर 70% तक पहुंच सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा देगी.

Apr 21, 2026, 7:37 AM (एक घंटा में)

देश के 10 राज्यों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

Posted by :- prachi

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है. 21 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों पर लू का असर देखने को मिल सकता है.