किसान तक का किसान कारवां पहुंचा जौनपुर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उपज बढ़ाने की जानकारी

किसान तक का किसान कारवां पहुंचा जौनपुर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उपज बढ़ाने की जानकारी

डॉक्टर सुरेश कन्नौजिया ने कीट-पतंगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनसे फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है. इसलिए फसल को कीटों के हमले से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव समय पर करना चाहिए.

किसान तक का किसान कारवां.किसान तक का किसान कारवां.
क‍िसान तक
  • Jaunpur,
  • Feb 04, 2024,
  • Updated Feb 04, 2024, 8:43 PM IST

इंडिया टुडे ग्रुप का डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान तक का कारवां मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, सीतापुर और सिद्धार्थ नगर होते हुए आज जौनपुर पहुंचा. जौनपुर के हौज गांव में किसान तक के इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए. इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती से जुड़ी कई जानकारियां दी. कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेश कन्नौजिया ने कम लागत में बंपर पैदावार हासिल करने की बारीकी बताई. साथ ही उन्होंने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का तरीका भी बताया. 

इस दौरान डॉक्टर सुरेश कन्नौजिया ने कीट-पतंगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनसे फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है. इसलिए फसल को कीटों के हमले से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव समय पर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कीट दो प्रकार के होते हैं. एक मित्र कीट और दूसरा शत्रु कीट. कीटनाशक का छिड़काव करते समय इसका विशेष ध्यान रखें कि आपके रासायनिक पदार्थ के छिड़काव से कहीं मित्र कीट तो प्रभावित नहीं हों रहे हैं. साथ ही उन्होंने ड्रोन के जरिये नैनो यूरिया के छिड़काव और जैविक खेती पर जोर देते हुए किसानों को रासायनिक और जैविक खेती के बारे में भी विस्तार से बताया.

ये भी पढ़ें-  Fisheries मंत्रालय अब मछली पालकों को सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ ही नहीं ट्रेनिंग भी देगा 

सावधानी से करें कीटनाशकों का प्रयोग

किसान कारवां में मौजूद एक्सपर्ट्स ने बताया कि किस प्रकार से प्राकृतिक संसाधनों से खेती करने से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है. इस दौरान धानुका एग्रोटेक वाराणसी से आए संजय सिंह ने फसलों को कीट पतंगों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. साथ ही साथ फसलों पर रासायनिक दवाओं के इस्तेमाल की सलाह दी. उन्होंनें कहा कि जानकारी के अभाव में लोग तमाम ऐसे पेस्टिसाइड का प्रयोग करते हैं, जो गंभीर बीमारियों को पैदा करते हैं.

स्वराज ट्रैक्टर की मिली जानकारी

स्वराज ट्रैक्टर के एरिया मैनेजर विवेक शर्मा ने स्वराज ट्रैक्टर के शानदार 50 वर्ष के सफर की चर्चा करते हुए इसके कृषि और व्यावसायिक प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया. उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कंपनी की ओर से नए मॉडल और उनकी उपलब्धता के साथ-साथ खेती किसानी के लिए प्रयोग होने वाले स्वराज ट्रैक्टर के बारे में जानकारी भी दी. किसान तक के किसान कारवां कार्यक्रम में क्षेत्र के उन्नतशील किसान प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह गांव का सौभाग्य है कि किसान तक, स्वराज ट्रैक्टर और धानुका एग्रोटेक कंपनियों द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

ये भी पढ़ें-  बेंगलुरु की अच्छी- खासी नौकरी छोड़ दंपति ने शुरू किया बकरी पालन, अब 1000 लोगों को दे रहे रोजगार

बच्चों को मिले पुरस्कार

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसने को जानकारियां मिलेंगी, जिसके बल पर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकता है. इस कार्यक्रम में आए किसान रतन सिंह परमार ने स्वराज ट्रैक्टर 855 मॉडल खरीदने की बात कही. इस मौके पर धानुका एग्रोटेक और स्वराज ट्रैक्टर द्वारा क्विज के माध्यम से कई महिलाओं, किसानों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. (रिपोर्ट- राजकुमार सिंह)

 

MORE NEWS

Read more!