
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' का आज 12 नवंबर को दूसरा और आखिरी दिन है. इंडिया टुडे ग्रुप के कृषि समाचार मंच 'किसान तक' की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' है, जिसमें देशभर के करीब 2,000 किसान, नीति निर्माता, कृषि वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. दूसरे दिन बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने 'हिंद के सितारा' गीत की प्रस्तुति देकर समां बांधा. इससे पहले पहले दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (वर्चुअल), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए. सम्मेलन में AI, डिजिटल और प्रिसिजन फार्मिंग, आधुनिक कृषि तकनीक, किसानों की आय, निवेश, जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ खेती जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन के समापन सत्र 'किसान @ 2047: विकसित भारत की फसल' को संबोधित करेंगे और विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका, कृषि के भविष्य, नवाचार और किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण पर अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे.
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' के दूसरे और आखिरी दिन आज 12 नवंबर को कार्यक्रम जारी है. सम्मेलन में देशभर से आए किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता और कृषि उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि खेती के भविष्य, आधुनिक तकनीक, AI और किसानों की आय बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. इस बीच सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर टिकी हैं. प्रधानमंत्री जल्द ही सम्मेलन में शामिल होंगे और रात 8 बजे 'किसान @ 2047: विकसित भारत की फसल' सत्र को संबोधित करेंगे. उनके संबोधन में विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका और भारतीय कृषि के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें सामने आने की उम्मीद है.