Agriculture News Live Update: MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं MSP में बोनस, किसानों की आमदनी बढ़ेगी

क‍िसान तक Noida | Mar 11, 2026, 9:35 AM IST

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 11 से 14 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं और गर्म हवाएं चलना शुरू हो सकती हैं. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Mar 11, 2026, 9:35 AM (4 घंटे में)

मध्य प्रदेश में गेहूं MSP बढ़ा, किसानों की जेब हुई भारी!

Posted by :- prachi

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.बैठक के बाद सरकार ने किसानों से जुड़े एक बड़े निर्णय की जानकारी दी.केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का फैसला किया है.इस तरह राज्य में किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी.सरकार का कहना है कि इस फैसले से प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Mar 11, 2026, 9:16 AM (4 घंटे में)

ईरान-इजराइल तनाव का असर: सोलापुर के केले किसानों को भारी नुकसान

Posted by :- prachi

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के किसानों पर भी पड़ने लगा है. खासकर केले के किसान और निर्यातक भारी नुकसान झेल रहे हैं क्योंकि निर्यात प्रभावित हो गया है. पहले निर्यात योग्य केले के लिए किसानों को 23 से 25 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिलती थी, लेकिन अब उन्हें स्थानीय बाजार में 5 से 11 रुपये प्रति किलो में बेचना पड़ रहा है. कर्माला, मालशिरस और पंढरपुर क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों में उजनी बांध के बैकवॉटर की वजह से बड़े पैमाने पर केले की खेती शुरू हुई थी. सोलापुर से हर साल करीब 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये का केला निर्यात होता है, लेकिन मौजूदा हालात से किसान और व्यापारी चिंतित हैं.

Mar 11, 2026, 9:10 AM (4 घंटे में)

किसानों के मुद्दे पर एकजुट हुआ पंजाब

Posted by :- prachi

पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के खिलाफ एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया. इस प्रस्ताव को आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायकों ने मिलकर समर्थन दिया. सभी दलों के नेताओं ने कहा कि अगर यह समझौता किसानों के हितों को ध्यान में रखे बिना किया गया, तो इससे देश के किसानों, खासकर पंजाब के किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए केंद्र सरकार को इस समझौते से पहले किसानों की चिंताओं को गंभीरता से समझना चाहिए.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Mar 11, 2026, 7:54 AM (2 घंटे में)

कई राज्यों में लू का खतरा

Posted by :- prachi

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में तेजी से मौसम बदलने की बात कही है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं गुजरात, पश्चिम राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन परिस्थितियों से खड़ी फसलों, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान हो सकता है. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को भी खतरा हो सकता है.

Mar 11, 2026, 7:48 AM (2 घंटे में)

कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं, जानिए आपके शहर का हाल

Posted by :- prachi

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में 14 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. वहीं राजधानी दिल्ली में 11 से 14 मार्च के बीच बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 15 मार्च के बाद तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने के संकेत मिल रहे हैं.