कांग्रेस ने देश को आयात पर निर्भर बनाने का पाप किया: शिवराज सिंह चौहान
Posted by :- Prateek
जयपुर में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर बरसे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान. कहा,
राहुल गांधी, आजकल X-X खेलते रहते हैं, लेकिन हम सीधी बात करते हैं.
2006-07 में देश में चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था, बाजार चीनी से भरा पड़ा था तब आपकी सरकार ने बफर स्टॉक क्यों नहीं बनाया.
जब उत्पादन ज़्यादा था, तो भंडारण क्यों नहीं किया..? जब दाम गिरे, तो किसानों को क्यों नहीं बचाया..?
निर्यात की छूट दे दी… देश का हित कहां था?
36 रूपए किलो में चीनी आयात की… और12.50 रूपए किलो में निर्यात कर दी.. ये कौन सा व्यापार है..?
1993-94 तक भारत खाद्य तेल में आत्मनिर्भर था.
लेकिन नरसिम्हा राव जी की सरकार ने खाद्य तेल को ओपन जनरल लाइसेंस में डाल दिया और विदेशी तेलों के लिए दरवाज़े खोल दिए.
सस्ता आयात आया… और भारत की आत्मनिर्भरता खत्म हो गई.
देश को आयात पर निर्भर बनाने का पाप कांग्रेस ने किया है.
राहुल जी, देश पूछ रहा है, आपको जवाब देना पड़ेगा.