Agriculture News Live Updates: लातूर में सहकारी बैंक चुनाव को लेकर रंजिश, एक किसान और 4 अन्य लोगों का ‘अपहरण’

क‍िसान तक Nov 10, 2026, Updated Nov 10, 2026, 9:57 AM IST

देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश तो नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

Agriculture Live Blog

देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश तो नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Nov 10, 2026, 10:26 AM (5 घंटे में)

डिप्‍टी सीएम शिंदे ने जालना में किसान के घर मनाई दिवाली, सूखे के बीच मदद का भरोसा दिया

Posted by :- Prateek

जालना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को किसानों से कहा कि वे राज्य में पड़े सूखे के बीच निराश न हों और न ही कोई कठोर कदम उठाएं. शिंदे, जिन्होंने भिलपुरी गांव में किसान अंबादास तांगड़े के घर पर दिवाली मनाई, ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी. शिंदे ने कहा, "किसानों को निराश नहीं होना चाहिए और न ही कोई कठोर कदम उठाना चाहिए. सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। सरकारी खजाने पर पहला हक किसान का है. सरकार ने 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता दी है और आगे भी मदद दी जाएगी." (पीटीआई)

Nov 10, 2026, 9:57 AM (5 घंटे में)

लातूर में सहकारी बैंक चुनाव को लेकर रंजिश, एक किसान और 4 अन्य लोगों का ‘अपहरण’

Posted by :- Prateek

लातूर: पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में लातूर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) के आगामी चुनावों को लेकर चल रही रंजिश के बीच, एक किसान और उसके चार साथियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उन्हें धमकियां दी गईं. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई और इस मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस बैंक के बोर्ड में 19 निदेशक हैं और अभी तक यह कांग्रेस के नियंत्रण में रहा है. 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में, BJP के नेतृत्व वाला 'महायुति' गठबंधन 'रयतेचे राजे छत्रपति शिवाजी महाराज परिवर्तन पैनल' के बैनर तले चुनाव लड़ रहा है, जो कांग्रेस समर्थित 'सहकार पैनल' को चुनौती दे रहा है. (पीटीआई)

Nov 10, 2026, 9:34 AM (4 घंटे में)

दिल्ली को आज मिलेगी पहली यमुना क्रूज़ सेवा

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को दिल्ली की पहली मनोरंजक यमुना क्रूज़ सेवा का उद्घाटन करेंगे. बयान में कहा गया है कि 'नेशनल वाटरवेज एक्ट, 2016' के तहत यमुना नदी को 'नेशनल वाटरवे-110' (राष्ट्रीय जलमार्ग-110) घोषित किया गया है. इसमें कहा गया, "दिल्ली में यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर हिस्से में मनोरंजक रिवर क्रूज़ सेवा का विकास, इस राष्ट्रीय जलमार्ग की संभावनाओं का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे मनोरंजक नौकायन और नदी-आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा." (पीटीआई)

Nov 10, 2026, 9:01 AM (4 घंटे में)

ओडिशा में किसानों के लिए बड़ा फैसला, 78 लाख टन धान खरीदेगी सरकार

Posted by :- Prateek

ओडिशा कैबिनेट ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए धान खरीद नीति को मंजूरी दी है. सरकार किसानों से कम से कम 78 लाख मीट्रिक टन धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी. भुगतान 24-48 घंटे में सीधे बैंक खातों में होगा. इसके अलावा, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 450 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने करीब 5,000 राशन दुकानदारों का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 30 सितंबर 2027 तक कर दिया है. (PTI)

Nov 10, 2026, 8:28 AM (3 घंटे में)

कई राज्यों में बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Posted by :- Prateek

मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 9 से 12 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उधर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.