Agriculture News Live Updates: 15 दिनों में सुधर जाएं उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले, बिहार के कृषि मंत्री ने दी चेतावनी

क‍िसान तक Aug 19, 2026, Updated Aug 19, 2026, 4:31 PM IST

झारखंड और आसपास के इलाकों में बने डिप्रेशन के प्रभाव से 19 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Agriculture Live Blog

झारखंड और आसपास के इलाकों में बने डिप्रेशन के प्रभाव से 19 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 19, 2026, 5:09 PM (5 घंटे में)

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने UP में नए प्लांट के लिए ₹2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: (19 अगस्त) खेती और कंस्ट्रक्शन के उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के YEIDA इंडस्ट्रियल एरिया में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए ₹2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के इंडस्ट्रियल एरिया में गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 10 में 154 एकड़ में बनने वाला यह प्लांट, इसकी प्रमोटर कंपनी कुबोटा ग्रुप की दुनिया भर में मौजूद सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से एक होगा. यह नया प्लांट अलग-अलग चरणों में बनाया जाएगा और इसमें कुल अनुमानित निवेश ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा होगा। कंपनी ने कहा कि यहाँ ट्रैक्टर, खेती के उपकरण, कंस्ट्रक्शन के उपकरण और इंजन बनाए जाएँगे और ये घरेलू और ग्लोबल, दोनों बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करेंगे.

Aug 19, 2026, 4:31 PM (5 घंटे में)

15 दिनों में सुधर जाएं उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले, बिहार के कृषि मंत्री ने दी चेतावनी

Posted by :- Prateek

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खाद विक्रेताओं, होलसेलरों और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.  बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर खाद की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए, जो इसमें शामिल है वह सुधर जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कृषि मंत्री ने उर्वरक कंपनियों को भी साफ निर्देश दिया कि वे किसी भी दुकानदार पर जबरन टैगिंग न करें. अगर कोई कंपनी टैगिंग के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. कृषि मंत्री ने किसानों से भी अपील की कि अगर उन्हें निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है या उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है, तो वे इसकी शिकायत सीधे विभाग से कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. (इनपुट- अंक‍ित सिंह)

Aug 19, 2026, 3:56 PM (4 घंटे में)

कम मांग के कारण कॉटनसीड ऑयल के वायदा भाव गिरे, 3,700 रुपये हुई कीमत

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: बुधवार को वायदा कारोबार में कॉटनसीड ऑयल केक की कीमतें 3 रुपये गिरकर 3,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. स्पॉट मार्केट में कमजोर रुझान के बाद कारोबारियों ने अपनी हिस्सेदारी कम कर दी, जिससे कीमतों में गिरावट आई. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, सितंबर डिलीवरी के लिए कॉटनसीड ऑयल केक का कारोबार 3 रुपये या 0.08 प्रतिशत गिरकर 3,700 रुपये प्रति क्विंटल पर हुआ, जिसमें ओपन इंटरेस्ट 30,100 लॉट था. जानकारों का कहना है कि बाजार में सुस्त रुझान के बीच मौजूदा स्तरों पर कारोबारियों की बिकवाली का असर कॉटनसीड ऑयल केक की कीमतों पर पड़ा. (पीटीआई)

Aug 19, 2026, 3:41 PM (4 घंटे में)

खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों ने खत्‍म किया धरना, सरकार ने 4 सितंबर को बातचीत का दिया न्‍योता

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: खनौरी बॉर्डर पर किसानों का धरना चौथे दिन खत्म हो गया. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने धरना स्थगित करने का ऐलान किया है. इससे पहले 51 किसानों ने दिल्ली कूच किया था, जिसके बाद सरकार ने 4 सितंबर को किसान नेताओं के साथ बातचीत का न्योता दिया है. डल्लेवाल ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. ट्रेड डील के विरोध में देशभर में किसान महापंचायतें जारी रहेंगी और 4 सितंबर की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. (इनपुट- कमलजीत संधू)

Aug 19, 2026, 3:37 PM (4 घंटे में)

इन राज्‍यों में दिखेगा वेदर सिस्‍टम का असर, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

Posted by :- Prateek

उत्तर झारखंड और आसपास के दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने डिप्रेशन के प्रभाव से 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की भी संभावना है. बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Aug 19, 2026, 3:25 PM (4 घंटे में)

बॉर्डर बंद होने से फलों का एक्सपोर्ट घटा, अंगूरों से किशमिश बना रहे अफ़ग़ानि‍स्‍तान के किसान

Posted by :- Prateek

काबुल: (AP/PTI) अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में अंगूर का मौसम है और इस साल फ़सल बहुत अच्छी हुई है. लेकिन इलाके के अंगूर उत्पादकों और मज़दूरों के लिए यह कोई बड़ी राहत की बात नहीं है, क्योंकि उनका कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई की वजह से वे अपने मुख्य बाज़ार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. कई महीनों से दोनों देशों के बीच लंबी और पहाड़ी सीमा पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं. इस्लामाबाद का आरोप है कि अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार उन उग्रवादियों को पनाह देती है जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं - काबुल इस आरोप से इनकार करता है. लड़ाई के साथ-साथ बॉर्डर भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे व्यापार का एक अहम रास्ता कट गया है और अफ़ग़ान उत्पादक कई सामानों के लिए अपने मुख्य एक्सपोर्ट बाज़ार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. (पीटीआई)

Aug 19, 2026, 1:33 PM (2 घंटे में)

ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर, प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Posted by :- Prateek

भुवनेश्वर: अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ओडिशा के छह ज़िलों में बाढ़ के हालात गंभीर बने रहे. पिछले 24 घंटों में इलाके में भारी बारिश नहीं होने के बावजूद ज़्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड में सुवर्णरेखा नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है. ओडिशा के जलेश्वर में राजघाट पर यह जलस्तर 10.36 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया. अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे जलस्तर 10.40 मीटर दर्ज किया गया, जिससे बालासोर ज़िले के तीन ब्लॉकों– जलेश्वर, बास्ता और बालियापाल में बाढ़ का पानी घुस गया. (पीटीआई)

Aug 19, 2026, 12:48 PM (एक घंटा में)

बिहार के किसानों को रबी सीजन से मिलेगा PM फसल बीमा योजना का फायदा, तैयारी में जुटी सरकार

Posted by :- Prateek

करीब 2 महीने के बाद यानी रबी सीजन से एक बार फिर बिहार में लंबे समय के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत होने जा रही है और इसको धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. सहकारिता विभाग की ओर से इस योजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं. जिसको लेकर बैठकों के साथ प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है. योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (डीएनएस) में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. जहां, योजना के जरिए किसानों को किस तरह से लाभ मिल सके, इसको लेकर जानकारी दी गई. बिहार में बीते करीब 7 सालों से अधिक समय पहले ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बंद कर दिया गया था. (इनपुट- अंकित सिंह)

Aug 19, 2026, 12:09 PM (16 मिनट में)

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत

Posted by :- Prateek

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलिया गांव में तेंदुए के हमले में एक वृद्ध महिला बिरमा देवी की मौत के बाद दहशत का माहौल है. खेत में चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई. घटना के बाद ग्रामीण डंडे लेकर समूह में पहरा दे रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं. एडीएम संगीता गौतम के मुताबिक, इलाके में करीब 20 से 25 तेंदुओं की मौजूदगी सामने आई है. गन्ने के खेतों में तेंदुओं को छिपने के लिए जगह मिल रही है. प्रशासन के अनुसार पिछले दिनों छह तेंदुए पकड़े जा चुके हैं और करीब 22 पिंजरे लगाए गए हैं.

वन विभाग की टीमें ड्रोन से निगरानी कर रही हैं. पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी की तैनाती भी की गई है. प्रशासन ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में नहीं जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है. स्थानीय स्तर पर करीब 15 दिनों में तेंदुए के हमले से मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है. (जगत गौतम का इनुपट)
 

Aug 19, 2026, 10:42 AM (एक घंटा पहले)

ओडिशा के बाढ़ प्रभावित 6 जिलों के लिए 1000 करोड़ के पैकेज का ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा

Posted by :- Prateek

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ प्रभावित छह जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रापड़ा में बाढ़ से 9 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. फसल नुकसान पर गैर-सिंचित क्षेत्र के किसानों को 8,500 रुपये और सिंचित क्षेत्र के किसानों को 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सहायता मिलेगी. बारहमासी फसलों के नुकसान पर 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे.

किसानों को बीज के लिए DBT के जरिए सहायता, मुफ्त सब्जी मिनी-किट और कीट-रोग प्रबंधन के लिए 75% सब्सिडी मिलेगी. पशुधन नुकसान पर मुआवजा, मछुआरों को नाव-जाल और तालाबों की मरम्मत के लिए सहायता दी जाएगी. प्रभावित किसानों के इच्छुक अल्पकालिक खरीफ ऋण को मध्यम अवधि के ऋण में बदला जाएगा. बाढ़ से प्रभावित कारीगरों और बुनकरों को औजारों और कच्चे माल या तैयार उत्पादों के नुकसान के लिए 5,000-5,000 रुपये की सहायता मिलेगी.
 

Aug 19, 2026, 10:11 AM (2 घंटे पहले)

पालम में न्‍यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आसमान में छाए बादल

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय नमी 78 प्रतिशत दर्ज की गई. अलग-अलग स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था. पालम में तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.8 डिग्री कम) और लोधी रोड पर 27 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया.

Aug 19, 2026, 9:01 AM (3 घंटे पहले)

कोलकाता के एक होटल में भीषण आग, कम से कम नौ लोगों की मौत

Posted by :- Prateek

कोलकाता: पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात मध्य कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में लगी आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. रात करीब 1:45 बजे लगी आग को बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं. बचाव कार्य के लिए पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है. (पीटीआई)

Aug 19, 2026, 8:40 AM (3 घंटे पहले)

20 अगस्त को बिहार के किसानों से बात करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री, बामेती में आयोज‍ित होगा कार्यक्रम

Posted by :- Prateek

बिहार में ‘किसान कृषि, महिला उद्यम, युवा रोजगार एवं श्रमिक उत्थान सह जनकल्याण संवाद अभियान’ की शुरुआत की जा रही है. इस अभियान का शुभारंभ 20 अगस्त को बामेती में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा. अभियान के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों के कल्याण तथा कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों पर संवाद को आगे बढ़ाया जाएगा.

Aug 19, 2026, 8:39 AM (3 घंटे पहले)

इन राज्‍यों में होगी झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Posted by :- Prateek

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास बने डिप्रेशन के कारण मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को झारखंड और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है.मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के तट के पास बना डिप्रेशन अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है. अगले 24 घंटे में यह झारखंड और बिहार से होते हुए कमजोर पड़ सकता है और कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है. पूरी खबर पढ़ें...