Agriculture News Live Updates: बिजनौर में दर्दनाक हादसा: पति के सामने पत्नी को उठा ले गया गुलदार

क‍िसान तक Mar 28, 2026, Updated Mar 28, 2026, 11:32 AM IST

देश के मौसम में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत में 31 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण और तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरे हालात भी बने रहेंगे.

Agriculture Live Blog

देश के मौसम में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत में 31 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण और तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरे हालात भी बने रहेंगे. वहीं, किसान तक का 'किसान कारवां' अपने 50वें पड़ाव पर गोरखपुर पहुंचा है. 

Mar 28, 2026, 11:32 AM (5 घंटे में)

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: पति के सामने पत्नी को उठा ले गया गुलदार

Posted by :- Sandeep kumar

बिजनौर में पति के सामने ही पत्नी को खींचकर ले गया गुलदार पति ने पत्नी को छुड़ाने के लिए गुलदार पर डंडों से कई प्रहार किया लेकिन पत्नी की मौत हो जाने तक गुलदार ने पत्नी को नहीं छोड़ा इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है नाराज लोगों ने सड़क पर महिला की लाश को रखकर वन विभाग के खिलाफ जाम लगाया और गुलदारो के हमलों से निजात दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया जो देर रात तक चलता रहा

Mar 28, 2026, 10:43 AM (4 घंटे में)

तमिलनाडु के फूल किसानों की मांग, चुनाव से पहले रिसर्च सेंटर की उठी आवाज

Posted by :- Sandeep kumar

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, तिरुचिरापल्ली जिले के फूल उत्पादकों ने कई मांगें रखी हैं. वे लगातार सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि श्रीरंगम क्षेत्र में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चल रहे केंद्रों की तरह एक समर्पित पुष्प अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाए. किसानों का कहना है कि इस तरह की अनुसंधान सुविधा स्थापित करने से कीटों के हमलों और पौधों की बीमारियों की शीघ्र पहचान करने में मदद मिलेगी, जिससे समय पर उपचार संभव हो सकेगा और समग्र उपज में सुधार होगा. 
 

Mar 28, 2026, 10:02 AM (3 घंटे में)

डोनाल्ड ट्रम्प ने किसानों और खाद्य आपूर्तिकर्ताओं के लिए शुरू की गई नई लोन गारंटी योजना

Posted by :- Sandeep kumar

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने किसानों और खाद्य आपूर्तिकर्ताओं के लिए शुरू की गई नई लोन गारंटी योजना की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अब ज्यादा किसानों को आसानी से कर्ज मिल सकेगा, जिससे उन्हें खेती और कारोबार में मदद मिलेगी.

व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि यह योजना सब्जी, अनाज और बीज उगाने वाले किसानों के साथ-साथ पशुपालन करने वाले जैसे गाय, सूअर और मुर्गी पालकों को भी फायदा देगी. इसके अलावा किराना थोक कारोबारियों को भी इसमें शामिल किया गया है.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना में बड़ी संख्या में आवेदन आ सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी रखें, ताकि सभी जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके. 

Mar 28, 2026, 9:22 AM (3 घंटे में)

विदर्भ में सबसे ज्यादा गर्म अमरावती-अकोला, महाराष्ट्र में भी तोड़ा रिकॉर्ड

Posted by :- Sandeep kumar

विदर्भ क्षेत्र में गर्मी ने मार्च महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अमरावती और अकोला जिले इस समय विदर्भ ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गर्म स्थान बनकर उभरे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अमरावती में 41.2 डिग्री सेल्सियस और अकोला में 41.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. 

Mar 28, 2026, 8:45 AM (2 घंटे में)

पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. ₹11,200 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का दबाव कम करेगा. शुरुआत में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ यह उत्तर भारत के बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित होगा और यूपी को 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बनाएगा. एयरपोर्ट बनने से किसानों के लिए बड़ा लाभ होगा, पश्चिमी यूपी के किसानों के फल, सब्जी, डेयरी और फूल जैसे उत्पाद आसानी से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकेंगे. 

Mar 28, 2026, 8:39 AM (2 घंटे में)

सरकार के आश्वासन पर करीब 90 घंटे बाद मोबाइल टावर से नीचे उतरा किसान सुनील

Posted by :- Sandeep kumar

सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के बीचों बीच में गांव असावरपुर में मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम गांव के बाहरी क्षेत्र में बने कई मकानों स्कूल और मंदिर को तोड़ने पहुंची तो वहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला मकान मालिक सुनील 250 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर इस कार्रवाई के विरोध में चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा, और इस पूरे मसले पर राजनीति भी शुरू हो गई, लेकिन आज जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में एक डेलिगेशन उनसे मिला और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा की मौजूदगी में सुनील को टावर से नीचे उतरा गया और जिक्से बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली. 

Mar 28, 2026, 8:21 AM (2 घंटे में)

दाहोद में AAP की जनसभा, आदिवासी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर बोले केजरीवाल

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के दाहोद जिले के आदिवासी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बड़ी जनसभा आयोजित हुई. इस सभा में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने हिस्सा लिया बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि दाहोद के किसानों को फसल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है. 

Mar 28, 2026, 7:59 AM (एक घंटा में)

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देशभर में मौसम ने इस सप्ताह अपना मिजाज बदल लिया है। कहीं हल्की बारिश की बूंदें गिर रही हैं, तो कहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28-29 मार्च के दौरान कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के चलते सड़क यात्रा और खेती पर असर पड़ सकता है. किसान और आम लोग दोनों सतर्क रहें.