
खेती-किसानी में मौसम की भूमिका महत्वपू्र्ण होती है. खरीफ सीजन में अच्छी खेती के लिए अच्छी बारिश की जरूरत होती है. देश में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही खरीफ सीजन की शुरूआत हो चुकी है. किसान धान, मक्का, सोयाबीन और कपास समेत अन्य सब्जियों और फसलों की खेती की तैयारियों में जुट गए हैं. राजस्थान, पंजाब, हरिणाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर सभी जगहों तक मॉनसून पहुंच चुका और किसान खेतों में उतर चुके हैं. ऐसे में मौसम से लेकर उन्नत खेती के लिए खाद से लेकर बीज तक की पूरी जानकारी 'किसान तक' आपको दे रहा है. दूसरी ओर, किसान आंदोलन के पल-पल के अपडेट्स भी आप यहां पढ़ सकते हैं. इसके साथ ही खरीफ सीजन में फसलों की खेती की पूरी जानकारी के साथ-साथ पशुओं के रखरखाव की पूरी जानकारी यहां आप पढ़ सकते हैं. नई सरकार किसानों पर खास फोकस कर रही और किसानों के मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रही है. किसानों के लिए नई सरकार की नई योजनाएं क्या है इस पर आपको हम अपडेट्स देते रहेंगे. साथ ही मंडी भाव से लेकर कृषि की नई तकनीक तक की जानकारी आपको यहां पर मिलेगी. इस तरह की तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें Agriculture News LIVE Updates...
हाथरस में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. आईजी शलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्संमेंग आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे पास 116 मृतकों की पुष्टि हुई है. कुछ घायल भी हैं जिनका इलाज चल रहा है. शवों का पोस्टमार्टम अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है. एफआईआर दर्ज की जा रही है. जो भी धाराएं होंगी, उसके तहत केस दर्ज हो रहा है. जो आयोजक हैं, जिन्होंने परमिशन ली है आयोजन की, उनके खिलाफ एफआईआर हो रही है. हाईलेवल जांच के आदेश कर दिए गए हैं. उधर, इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. स्थानीय आयोजकों ने भोले बाबा का कार्यक्रम आयोजित किया था.कार्यक्रम के बाद जब सत्संग के प्रचारक मंच से उतर रहे थे तो अचानक भक्तों की भीड़ उन्हें छूने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगी और जब सेवादारों ने उन्हें रोका तो वहीं यह दुर्घटना हो गई. इस पूरे मामले की जांच के लिए हमने एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में एक टीम बनाई है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. घटना के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी वहीं कैंप कर रहे हैं. राज्य सरकार के तीन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह, असीम अरुण, ये तीनों ही मौके पर हैं.'
हाथरस में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. आईजी शलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्संमेंग आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की. उन्होंने हाथरस में भगदड़ के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने शाह को उस दुखद घटना से भी अवगत कराया जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई. शाह ने हिंदी में 'एक्स' पर लिखा, 'हाथरस में हुई दुर्घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से बात की और घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी जल्द ही हाथरस पहुंच रही है.' इससे पहले गृह मंत्री ने हाथरस में एक धार्मिक समागम में भगदड़ पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है. उन्होंने हिंदी में 'एक्स' पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे.' अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना पुलराई गांव में एक 'सत्संग' कार्यक्रम में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.
18वीं लोकसभा का पहला सत्र, जो 24 जून, 2024 को शुरू हुआ था, वह मंगलवार को संपन्न हो गया. सदन के कामकाज के संबंध में स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि 24 जून, 2024 को शुरू हुआ पहला सत्र, जिसमें 7 बैठकें शामिल थीं, लगभग 34 घंटे तक चला. बिरला ने यह भी बताया कि सत्र के दौरान लोकसभा ने 103 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की. बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 539 सदस्यों ने शपथ ली. 26 जून, 2024 को हुए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव का जिक्र करते हुए, बिरला ने ध्वनि मत से उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के लिए आभार जताया. बिरला ने बताया कि 26 जून, 2024 को भी प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद का सदन में परिचय कराया. बिरला ने सदन को बताया कि 27 जून, 2024 को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 18 घंटे से अधिक समय तक चली और 68 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया. इसके अलावा, 50 सदस्यों ने अपने भाषण दिए. 2 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री के उत्तर के साथ चर्चा समाप्त हुई. उन्होंने आगे बताया कि 27 जून, 2024 को सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी की नियुक्ति की घोषणा की गई. नियम 377 के तहत कुल 41 मामले उठाए गए, जबकि निर्देश 73ए के तहत 03 वक्तव्य दिए गए. इसके अलावा, सत्र के दौरान 338 पत्र रखे गए. बिरला ने सदस्यों की शपथ और अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने सदन को सुचारू रूप से चलाने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, दलों के नेताओं और सदन के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया.
यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमों का आरोपी सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का पुराना सियासी कनेक्शन भी सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहें हैं. पिछले वर्ष जनवरी माह में भी अखिलेश बाबा के सत्संग में शामिल हुए थे और बाबा की महिमा का गुणगान में एक पोस्ट शेयर किया था. अखिलेश यादव जब सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी फोटो के एक पोस्ट शेयर की थी.. उन्होंने एक्स पर सत्संग में हिस्सा लेने की तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था. इसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो. यही नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी के दौरान 28 साल पहले बाबा इटावा में भी पोस्टेड रहा है. जानकारी के मुताबिक नौकरी के दौरान बलात्कार का मुकदमा लिखे जाने के बाद सूरज पाल को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था. जेल से छूटने के बाद वह अपना नाम और पहचान बदलकर बाबा बन गया था.
मंगलवार को हाथरस में हुई दुर्घटना के बाद यूपी सरकार स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए है. घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक कर रहे हैं. घटनास्थल पर तीनों मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी को रवाना कर दिया गया है और मुख्यमंत्री उनसे लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.सीएम योगी ने कहा है कि घटना का दोषी कोई हो, बचेगा नहीं और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
हाथरस के डीएम ने कहा, जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए गए हैं.
सीएम योगी कल हाथरस जाएंगे.
सीएम हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.
सीएम के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी जाएंगे.
चीफ सेक्रेटरी, DGP आज हाथरस में ही रुकेंगे.
कल सीएम के जाने पर डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी देंगे अपनी ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट.
कल ही एडीजी आगरा जोन और कमिश्नर अलीगढ़ मंडल को भी देनी है आधिकारिक रिपोर्ट.
हाथरस भगदड़ मामले में एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने कहा, "मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है...मेडिकल कॉलेज में टीमें अलर्ट मोड पर हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी व्यवस्था की गई है...पांच एंबुलेंस भेजी गई हैं...सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे...घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए सभी निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है..."
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित केंद्रीय मात्सियिकी अनुसंधान संस्थान (सीआईएफई) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. एससीएसपी योजना के तहत आईसीएआर-सीआईएफई, कोलकाता और मोतीपुर के के सहयोग से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में "मीठे पानी में मोती की खेती और मछली पालन" के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण में बिहार के 20 प्रतिभागियों को सुविधा मिलेगी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईएफई कोलकाता से मोती संवर्धन विशेषज्ञ श्वेता प्रधान, डॉ. लीसा प्रियदर्शिनी (वैज्ञानिक, जलीय पशु स्वास्थ्य), डॉ. एमडी अकलाकुर (वैज्ञानिक, मछली पोषण) और उदीप्त रॉय (वैज्ञानिक, जलकृषि) के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी. मीठे पानी में मछली पालन काफी फायदेमंद होता हैं क्योंकि कॉस्मेटिक और दवा उद्योग के क्षेत्र में इसकी काफी मांग है. बिहार की मिट्टी और पानी मोतीपालन के लिए उपयुक्त मानी जाती है. इसलिए यहां पर किसान कम खर्च में भी अधिक और बेहतरीन उत्पादन हासिल कर सकते हैं. इस प्रकार एससी समुदाय के लोगों को प्रशिक्षण के लिए चुना जाता है जो किसानों की आजीविका बढ़ाने और आय सृजन में मदद कर सकता है.
पीएम मोदी ने कहा कि सेना में भर्ती को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है, ताकि नौजवान सेना में न जाएं. आखिर किसके लिए कांग्रेस हमारी सेनाओं को कमजोर करना चाहती है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नीट परीक्षा के मामले में गिरफ्तारियां की जा रही हैं. केंद्र सरकार पहले की कानून बना चुकी है. परीक्षा कराने वाले पूरे सिस्टम को पुख्ता करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. एनडीए सरकार ने बीते 10 वर्षों में विकास को अपना सबसे बड़ा संकल्प बनाया है.
हाथरस घटना में मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश. कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर होगी. बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है शासन.
ईवीएम को लेकर झूठ, आरक्षण को लेकर झूठ, राफेल को लेकर झूठ, बैंकों को लेकर झूठ, कर्मचारियों को भड़काने का प्रयास हुआ. कल सदन को भी गुमराह करने का प्रयास हुआ. कल अग्निवीर को लेकर झूठ बोला गया. झूठ बोला गया कि एमएसपी नहीं दिया जा रहा है. संविधान की सीमा से खिलवाड़, ये सदन का दुर्भाग्य है. जो दल 60 साल तक यहां बैठा है, जो सरकार के काम को जानता है, जिसके पास अनुभवी नेता हैं वे जब अराजकता के रास्ते पर चले जाएं तब देश गंभीर संकट की तरफ जा रहा है. इसका सबूत मिल रहा है.
पीएम ने कहा कि आज हिंदुओं पर आरोप लगाने की साजिश हो रही है, षड़यंत्र हो रहा है. ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं. ये हैं आपके संस्कार और सोच. ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है. मेरा बंगाल मां दुर्गा की पूजा करता है, शक्ति की पूजा करता है. आप शक्ति के विनाश की बातें करते हो. इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी. इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया शब्दों से करें और ये लोग तालियां बजाएं, ये देश कभी माफ नहीं करेगा. सोची समझी रणनीति के तहत इनका पूरा इकोसिस्टम हिंदू समाज और देश की विरासत को नीचा दिखाना, गाली देना, मजाक बनाना फैशन बना दिया है. ईश्वर के दर्शन होता है उनका प्रदर्शन नहीं होता. हमारे देवी-देवताओं का अपमान दिलों को चोट पहुंचा रहा है. निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस प्रकार से खेल ये देश कैसे माफ कर सकता है.
बिहार में आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फ़ीसदी किए जाने के बिहार सरकार के फैसले का मामला
सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार
पटना हाई कोर्ट के फैसले को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनोती
बिहार सरकार के वकील मनीष सिंह के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
दरअसल बिहार में आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से 65 फीसदी बढ़ाए जाने के राज्य सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.
बिहार सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों व सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, ईबीसी व अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया गया था.
बिहार सरकार के इसी फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी जिसके बाद पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार के इस फैसले को रद्द कर दिया था. (संजय शर्मा का इनपुट)
इन पर महान स्वातंत्र सेनानी वीर सावरकर पर अपमान करने का मुकदमा है. इन पर देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष को हत्यारा कहने का मुकदमा चल रहा है. इन पर नेताओं, अधिकारियों, संस्थाओं पर झूठ बोलने के आरोप हैं और केस चल रहे हैं. बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही व्यवहार का ठिकाना होता है. यह बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है. सदन में बैठकर आंखें मारते हैं. इनकी सच्चाई अब पूरा देश समझ गया है. आज देश इनसे कह रहा है तुमसे न हो पाएगा.
पीएम ने कहा कि मैं एक किस्सा सुनाता हूं. एक बच्चा स्कूल से आया और जोर जोर से रोने लगा और उसकी मां भी डर गई क्या हो गया. बच्चा कहने लगा आज स्कूल में मुझे मारा गया. मां परेशान हो गई, उसने पूछा कि बात क्या हो गई.बच्चा ये नहीं बता रहा था कि आज स्कूल में उसने किसी बच्चे को मां की गाली दी थी, उसने ये नहीं बताया था कि किसी बच्चे कि किताबें फाड़ दी थीं, उसने ये नहीं बताया था कि टीचर को चोर कहा था. पीएम ने कहा कि हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी है. कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था. मुझे मारा गया, मुझे इसने मारा, उसने मारा. सिंपथी हासिल करने के लिए ये नया ड्रामा चलाया गया है.
पीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से कहूंगा कि जनादेश को फर्जी नशे में मत दबाओ, ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को जरा समझने की कोशिश करो. उसे स्वीकार करो. अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परिजीवी कांग्रेस की तरह जानी जाएगी. और परिजीवी वो होता है जो उस शरीर के साथ रहता उसी को खाता है. कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है उसी के वोट खा जाती है. इसलिए कांग्रेस परिजीवी कांग्रेस बन चुकी है.
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 10 लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस 250 का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है. इस बार किसी तरह 99 के चक्कर में फंसे रह गए हैं. चुटकी लेते हुए कहा कि 100 में 99 नहीं आए हैं 543 में 99 आए हैं. कांग्रेस के नेताओं के बयानों में शोले फिल्म को पीछे छोड़ दिया. आप सबको शोले फिल्म की मौसी जी याद होंगी. तीसरी बार तो हारे हैं पर मौसी ये बात तो सही है, तीसरी बार ही तो हारे हैं पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है न.
पीएम ने आगे कहा कि 13 राज्यों में 0 सीटें आई हैं. अरे मौसी 13 राज्यों में जीरो सीटे आई हैं पर हीरो तो है न. अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, अरे मौसी पार्टी अभी सांसें तो ले रही है.
पीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से कहूंगा कि जनादेश को फर्जी नशे में मत दबाओ, ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को जरा समझने की कोशिश करो. उसे स्वीकार करो.
सीएम योगी के निर्देश पर हाथरस में हुई भगदड़ की घटना और उसमें हुई मौतों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अफसर की कमेटी इस मामले की जांच करेगी. घटना के कारणों की कमेटी जांच करेगी. एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है.
हाथरस के सीएमओ राजकुमार अग्रवाल ने सत्संग में भगदड़ की घटना के बाद बताया कि अभी तक 27 लोगों की मौत की खबर है. इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं. हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के समापन पर यह घटना हुई जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.
हाथरस के रतिभानपुर पुर पर भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने के बाद कई लोगों की मौत।
रतीभानपुर पर चल रहा था भोले बाबा का सत्संग, सत्संग समाप्त होने के बाद मच गई भगदड़ भगदड़ में कई महिलाएं बच्चे और पुरुष दबे।
15 महिलाओं और बच्चों के साथ एट मेडिकल कॉलेज ले गए, अभी कई और लोगों के मरे होने की है आशंका।
पिथौरागढ़: श्रद्धालु 15 सितंबर से भारतीय क्षेत्र में 18300 फीट ऊंचे पुराने लिपुलेख दर्रे से तिब्बत में पवित्र कैलाश शिखर के दर्शन कर सकेंगे.
पुराना लिपुलेख दर्रा पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्थित है.
पिथौरागढ़ जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने कहा, "इस वर्ष 15 सितंबर से यह दर्रा आम तीर्थयात्रियों के लिए खुल जाएगा."(पीटीआई)
असम के तिनसुकिया जिले में लगातार भारी बारिश के कारण जल स्तर में हुई वृद्धि के बीच, भारतीय सेना ने बाढ़ बचाव और राहत अभियान शुरू किया है. इस अभियान में प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते जल स्तर से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को बचाया जा रहा है.
अब तक, भारतीय सेना ने तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा के बोर फकियाल गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से वृद्धों, महिलाओं और बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक बचाया है.
आज मॉनसून ने देश के सभी हिस्सों को कवर कर लिया. पूरे देश में मॉनसून के पूरी तरह से कवर होने की सामान्य तारीख 8 जुलाई है. इस प्रकार मॉनसून ने सामान्य तिथि से 6 दिन पहले ही सभी क्षेत्रों को कवर कर लिया है. देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की बारिश दर्ज की जा रही है. उत्तर पूर्व में बारिश की मात्रा ज्यादा है.
दिल्ली: आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि "सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा, मध्य प्रदेश के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात के लिए रेड अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है...उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका हैृ." हरियाणा, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कहा कि दिल्ली में मध्यम बारिश की उम्मीद है... उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय में बारिश जारी रहेगी..." (एएनआई)
पिछले 24 घंटे में गुजरात के 252 में से 210 से ज्यादा तहसीलों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. इसकी वजह से जल भराव कि स्थिति पैदा हुई. नवसारी, वलसाड, सूरत, डांग, जूनागढ़, पोरबंदर, द्वारका के ग्रामीण इलाके पानी पानी हो गए. जूनागढ़ में 2 दिन में 16 इंच से ज्यादा बारिश से जनजीवन और यातायात ठप सा हो गया है. आज भी मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, तो अहमदाबाद, गांधीनगर समेत उत्तर गुजरात में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. (बृजेश दोषी का इनपुट)
नई दिल्ली: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में शेड का एक हिस्सा गिर जाने से एक दम्पति मामूली रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने एक बयान में कहा, "सोमवार रात करीब 8.56 बजे आरके पुरम पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें छत गिरने और हयात रीजेंसी में रह रहे पति-पत्नी के घायल होने की सूचना दी गई.
पुलिस के अनुसार, अमित जैन (42) और उनकी पत्नी रीवा जैन (32) होटल के भूतल पर स्थित पूल के पास खड़े थे, तभी एक शेड का हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर में मामूली चोटें आईं. (पीटीआई)
-राहुल के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर अखिलेश के धुआंधार बोल, कहा-देश में एक व्यक्ति की मनमर्जी नहीं चलेगी, अयोध्या में बीजेपी की हार पर भी कटाक्ष, ईवीएम पर फिर सवाल
-एनडीए की बैठक में सांसदों को पीएम मोदी का मंत्र, बोले-संसदीय आचरण का रखें खयाल, राहुल गांधी पर भी तंज, कहा-उनकी तरह व्यवहार करने से बचें
-संसद में अपने बयानों पर अड़े राहुल गांधी, बोले-सच्चाई एक्सपंज नहीं हो सकती, मझे जो कहना था कह दिया
-सीबीआई की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल की अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली के सीएम का तर्क-मैं बेकसूर, मेेरे खिलाफ साजिश
-धर्मांतरण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ब़ड़ी टिप्पणी, कहा- धर्मांतरण नहीं थमा तो बहुसंख्यक हो जाएंगे अल्पसंख्यक, गरीबों को गुमराह किया जा रहा (आजतक ब्यूरो)
उत्तर प्रदेश एग्रीटेक नीति 2024 को मिली मंजूरी मिल गई है. डिजिटल आधारित खेती के लिए नई क्रांतिकारी परिवर्तन के तौर पर है यह नीति काफी कारगार साबित होगी.
कृषि प्रौद्योगिकी की भूस्थल मौसम आदि को लेकर मिलेगी जानकारी
कृषि विभाग को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा, रियल टाइम पर सूचना पहुचाई जाएगी, किसानों के लिए डाटा तैयार किया जाएगा
उत्तर प्रदेश अब डिजिटल एग्रीकल्चर की ओर बढ़ रहा है
पशुधन कुकुट विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रहे किसने की आधुनिक करने के उद्देश्य से सरकार कार्य कर रही, पशुधन कुकुट मत्स्य एवं आहार नीति के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा
रियायटी दरों पर खनिज मिश्रण वितरित किया जाएगा, निजी भागीदारी को भी सम्मिलित किया जाएगा..पूंजी सब्सिडी, उपकरण ऋण आदि भी दिए जाएंगे
5 वर्ष के लिए पशुधन, कुकुट मत्स्य एवं आहार नीति 2024 का प्रस्ताव पारित
वेतन समिति की सिफारिश पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के यहाँ तैनात कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता सुरक्षा गार्ड्स को प्रोत्साहन का अनुमोदन किया गया
जो प्रोफेसर वह एक्स्ट्रा क्लास लेने आते टीचर हैं उनको भी न्यूनतम 15000 से बदलकर ₹20000 का भुगतान किया जाएगा प्रति व्याख्यान ₹500 को भी बढ़ा दिया गया
शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण 2254 शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई थी जिनका 40 में पुनः सिलेक्शन हो गया है
प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई और आईटीपीओ द्वारा समझौता ज्ञापन हुआ है उसको मंत्री परिषद से मंजूरी मिल गई है. (नवीन लाल सूरी का इनपुट)
बदले मौसम की सबसे खतरनाक मार झेल रहा है असम. बीते एक हफ्ते से भारी बारिश, तूफान, जलभराव और बाढ़ ने किया लोगों का जीना मुश्किल. लगातार हो रही बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी का बढ़ा जलस्तर, ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ ने लिया विकराल रूप. बाढ़ से असम के डिब्रूगढ़ समेत कई जिले पानी में डूबे. लोगों के घरों में घुटनों तक भरा पानी. असम के मोरीगांव की ब्रह्मपुत्र नदी में आई बाढ़, गांवों के जलमग्न होने के बाद लोगों की स्थिति बिगड़ी. असम का बक्सा जिला भी बाढ़ से बुरी तरह त्रस्त. मानश नेशनल पार्क से नदी का तेज उफान दिखा. दिन पर दिन बढ़ रहा बड़ी आपदा का खतरा.
मोदी सरनेम पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ गई है. इस मामले में उनके ऊपर मानहानी का केस किया गया था. अब इस मामले में राहुल गांधी पर आरोप तय किया जाएगा. रांची की एमपी एमएलए कोर्ट ने आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. आरोप गठन के दौरान कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी को रांची के एमपी एमएलए कोर्ट आना होगा.
अधिवक्ता प्रदीप मोदी द्वारा 23 अप्रैल 2019 को दर्ज मामले को 30 सितंबर 2021 को एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था. इसके बाद कोर्ट ने राहुल के खिलाफ समन जारी किया. इस पर राहुल ने याचिका दाखिल कर उपस्थिति से छूट मांगी, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया. अब बयान दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी को अदालत आना होगा.
राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर होते हैं. इसको लेकर लालपुर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट रांची रांची में 23 अप्रैल 2019 में शिकायतवाद कराया था. शिकायतकर्ता ने याचिका में कहा था कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाले लोगों को लेकर जो टिप्पणी की है उससे पूरा मोदी समाज आहत है. इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. (सत्यजीत कुमार का इनपुट)
बीजेपी ने बिहार से खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को भेजने का फैसला किया है.
भोपाल, मध्य प्रदेश: आईएमडी के वैज्ञानिक बीएस यादव ने कहा कि दक्षिण गुजरात से मध्य मध्य प्रदेश तक एक थ्रूलाइन है. इसकी वजह से नमी अधिक है. एक थ्रूलाइन पंजाब से यूपी होते हुए मिजोरम तक जा रही है. मध्य प्रदेश के 22 जिलों में 3 जुलाई के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस है और यह लंबे समय तक जारी रह सकता है..."
असम बाढ़: ब्रह्मपुत्र नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे डिब्रूगढ़ के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ का पानी सीआरपीएफ परिसर में भी घुस गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से स्थिति और खराब हो गई है.
नई दिल्ली: पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार तड़के 15 यात्रियों को ले जा रही डीटीसी बस पलट गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया.
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, रूट संख्या 763 - आईएसबीटी से उत्तम नगर - पर चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस राजौरी गार्डन जा रही थी, तभी वह रिंग रोड पर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई.
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3.40 बजे घटी. (पीटीआई)
पुणे: पुणे जिला प्रशासन ने लोनावला में भुशी बांध के पास एक झरने में बह जाने से एक महिला और चार बच्चों की मौत के बाद मानसून के मद्देनजर पर्यटकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर सुहास दिवासे ने सोमवार को अधिकारियों को संभावित खतरों की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण करने और पश्चिमी घाट में स्थित मावल, मुलशी, खेड़, जुन्नार, भोर, वेल्हा और अम्बेगांव क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा, "दिवासे ने जिला अधिकारियों को नदियों, झीलों, बांधों, झरनों, किलों और वन क्षेत्रों जैसे पिकनिक स्थलों का दौरा करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने चेतावनी बोर्ड लगाकर निषिद्ध क्षेत्रों का सीमांकन करने का निर्देश दिया. जो स्थान आपदा-प्रवण हैं और जहां सुरक्षा उपाय नहीं किए जा सकते हैं, उन्हें पर्यटकों के लिए बंद किया जाना चाहिए." (पीटीआई)
मथुरा/लखनऊ: मथुरा में एक ओवरहेड पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत की घटना के एक दिन बाद, सोमवार को घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.
इसके अलावा, यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है.
रविवार को घनी आबादी वाले कृष्णा विहार इलाके में ढही टंकी के मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. (पीटीआई)
असम: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कालीबोर ने आदेश जारी किया क्योंकि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण वाहनों की चपेट में आने से जानवरों के घायल होने और मौत की संभावना पैदा हो गई है."किसी भी प्रकार के वाहनों की गति 20 या 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए, जैसा कि एनएच 715 (पुराना एनएच 37) के खंड पर निर्धारित किया गया है." (एएनआई)
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक जोड़े को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की घटना से आक्रोश फैल गया है. राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी है, जबकि भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर राज्य में "तालिबान शासन स्थापित करने" का आरोप लगाया है.
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि बोस अभी नई दिल्ली में हैं और मंगलवार को चोपड़ा जाएंगे तथा हमले के पीड़ितों से मिलेंगे. वहां से उनके राष्ट्रीय राजधानी लौटने तथा घटना पर केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपने की संभावना है. (पीटीआई)
नई दिल्ली: भाजपा ने पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव की समस्या के लिए सोमवार को आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि यह स्थिति फिर से उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि करीब 300 ड्रेन पंप अभी भी काम नहीं कर रहे हैं.
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में बारिश का "ऑरेंज" अलर्ट जारी किया है.
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि 28 जून को आई बाढ़ का मुख्य कारण अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा जल निकासी पंपों को संचालित करने में "विफलता" थी. (पीटीआई)
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के दो मामलों में बीआरएस नेता के कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि वह दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के गठन और कार्यान्वयन से संबंधित आपराधिक साजिश में वो मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं.
जांच एजेंसियों द्वारा जांच में मिले तथ्यों के बाद बताया गया कि वह अपराध की आय से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं और गतिविधियों में रिश्वत के भुगतान तथा धन शोधन के अपराध में शामिल थीं.
उच्च न्यायालय ने कहा कि अभी नियमित जमानत देने का कोई मामला नहीं बनता क्योंकि जांच एक महत्वपूर्ण चरण में है. न्यायालय ने महिला होने के आधार पर राहत के लिए उसकी याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति और एक पूर्व सांसद के रूप में, उसे एक कमजोर महिला के बराबर नहीं माना जा सकता और न्यायालय उसके खिलाफ "गंभीर आरोपों" को नजरअंदाज नहीं कर सकता.
लखनऊ/चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राहुल गांधी की 'हिंदू नहीं' टिप्पणी की आलोचना की और कांग्रेस नेता से न केवल समुदाय बल्कि 'भारत माता की आत्मा' को 'चोट पहुंचाने' के लिए माफी मांगने को कहा.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस मुद्दे पर गांधी पर हमला करते हुए कहा कि ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में गांधी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हिंदू नहीं हैं क्योंकि वे चौबीसों घंटे "हिंसा और घृणा" में लिप्त रहते हैं. (पीटीआई)
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में सक्रिय है. लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही आज से दो दिनों के दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.मौसम केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 और 3 जुलाई को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.