PHOTOS: शादी में दान कर दी तीन करोड़ की जमीन, 78 बेटियों को दिए प्लॉट

खबरें

PHOTOS: शादी में दान कर दी तीन करोड़ की जमीन, 78 बेटियों को दिए प्लॉट

betul wedding
  • 1/8

मध्य प्रदेश के बैतूल में कन्यादान के साथ भू-दान का कार्यक्रम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुआ. इस कार्यक्रम में 78 जोड़ों की शादी हुई और सभी जोड़ों को भू-दान के रूप में 78 प्लॉट उपहार में दिए गए. इस अनोखे कार्यक्रम की सभी जगह सराहना हो रही है.

  • 2/8

बैतूल में मंगलवार को अखिल गोंडवाना महासभा ने गोंडवाना विवाह भू-दान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शादी के लिए 100 से अधिक पंजीयन हुए थे जिसमें 78 जोड़ों की शादी कार्यक्रम में की गई. कार्यक्रम में खास बात यह थी कि सभी जोड़ों को 750 वर्ग फ़ीट का प्लॉट मकान बनाने के लिए दान में दिया गया.

  • 3/8

आदिवासी परंपरा के तहत हुई शादियों में सबसे पहले बड़ापेन और मुठवा देव की पूजा की गई. इसके बाद दोपहर में आंगापेन दर्शन किए गए उसके पश्चात शादी की रस्में पूरी की गईं. शादी की रस्म के बाद भू-दान पत्र बांटे गए. सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए.

  • 4/8

दरअसल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम की बैतूल गौठाना क्षेत्र में भूमि है. इस भूमि में उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को प्लॉट दान किए हैं. हेमंत का कहना है कि संस्कृति बचाने में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है और महिलाओं के सम्मान के लिए हमने बेटियों को भू-दान के रूप में प्लाट दान किए हैं.

  • 5/8

इस विवाह समारोह में 78 जोड़ों को रजिस्टर्ड दान पत्र के माध्यम से प्लॉट दान किए गए हैं. इस जमीन की कीमत रजिस्ट्री कार्यालय के अनुसार एक प्लॉट की कीमत तीन लाख 85 हजार है और टोटल 78 प्लॉट की कीमत तीन करोड़ 30 हजार है. अखिल गोंडवाना महासभा के इस कन्यादान भू-दान कार्यक्रम की जहां सभी लोग सराहना कर रहे हैं. वही दांपत्य जीवन में बंधे वर-वधु भी प्लॉट दान में पाकर खुश नजर आ रहे हैं.

  • 6/8

वर और वधुओं उनका कहना है कि पहले तो विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें शादी में प्लॉट दान में मिलेंगे. लेकिन जब प्लॉट दान में मिले तो खुशी का ठिकाना नहीं है. अब इन प्लॉट पर मकान बनाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम का कहना है कि उन्होंने अपनी संस्कृति के अनुसार कार्यक्रम किया है.

  • 7/8

हेमंत सरियाम ने कहा, बेटियों को उपहार में 750 स्क्वेयर फीट का प्लॉट दान में दिया जा रहा है. इस शादी समारोह में 78 से ज्यादा जोड़ों की शादी हुई है. आदिवासी परंपरा के अनुसार शादी की रस्में पूरी की गई हैं.

  • 8/8

इस शादी समारोह में आए दूल्हा शिवपाल परते का कहना है कि इस तरह का सम्मेलन पहली बार हो रहा है जिसमें शादी में हेमंत सरियाम के द्वारा 750 वर्ग फ़ीट का प्लॉट दिया गया है. इसी कार्यक्रम में आई दुल्हन छाया का कहना है कि कन्यादान के साथ भूदान भी किया गया. मकान बनाने के लिए प्लॉट भी मिला है. इससे अच्छा लग रहा है, पहले विश्वास नहीं हुआ था.