नैनो यूरिया के फायदें भले ही ज्यादा हो लेकिन इसका छिड़काव करना किसानों के लिए काफी मुश्किल भरा काम है. नैनो यूरिया का फायदा तभी फसलों को अच्छा मिलता है जब ड्रोन या स्प्रे मशीन के जरिए इसका छिड़काव किया जाए. ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ड्रोन की कमी है. वही कीटनाशक का छिड़काव करने वाले टूल के जरिए इसका छिड़काव करना भी काफी महंगा है. किसान केशव प्रसाद ने बताया की एक बोतल नैनो यूरिया का छिड़काव करने में उन्हें 400 से 500 रुपये तक का खर्च करना पड़ता है जो उनके लिए काफी ज्यादा खर्च भरा काम है. सहकारी समिति पट्टी नरेंद्रपुर के प्रभारी शैलेष ने बताया कि पिछले एक महीने में तीन बोतल नैनो यूरिया भी नहीं बिक सकी है. ग्रामीण इसको खरीदने से कतरा रहे हैं. उनका साफ कहना है कि यूरिया का छिड़काव करना उनके लिए आसान है जबकि नैनो यूरिया का प्रयोग मुश्किल है.