अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर बना चक्रवात तूफान 'बिपरजॉय' अगले 24 घंटे में और भयानक हो जाएगा. बिपरजॉय तूफान (Biparjoy) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने इस चक्रवात के चलते केरल (Kerala) में मॉनसून (Monsoon 2023) की धीमी शुरुआत का अनुमान लगाया है. हालांकि IMD ने बुधवार को कहा था कि मॉनसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. अब बात करते हैं इसके नाम की तो बता दें कि बांग्लादेश ने इस चक्रवात का नाम बिपरजॉय रखा है. जिसका मतलब है आपदा. बांग्लादेश (Bangladesh) ने इस चक्रवात का नाम इसलिए रखा है