रबी सीजन वाले प्याज की रोपाई हो चुकी है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मौसम में प्याज की समय से बोई गई फसल में थ्रिप्स के आक्रमण की आशंका रहती है. इसलिए इसकी निरंतर निगरानी करते रहें. प्याज में परपल ब्लोस रोग की भी निगरानी करते रहें. रोग के लक्षण पाए जाने पर डाएथेन- एम-45 @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी किसी चिपकने वाले पदार्थ जैसे टीपोल आदि (1 ग्रा. प्रति एक लीटर घोल) में मिलाकर छिड़काव करें. दरअसल, थ्रिप्स कीट पत्तियों का रस चूसते हैं, जिसके कारण पत्तियों पर चमकीली चांदी जैसी धारियां या भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं. ये बहुत छोटे पीले या सफेद रंग के कीट होते हैं जो मुख्य रूप से पत्तियों के आधार या पत्तियों के मध्य में घूमते हैं.