UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून (Monsoon) पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. वहीं सावन का महीना किसानों के लिए काफी खुशियों भरा है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट (Yellow-Orange Alert) जारी किया है. जबकि, प्रदेश में आज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.