मध्य प्रदेश में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां लोग विकास की राह तलाश कर रहे हैं. ग्वालियर में ऐसा ही एक गांव है जिसका नाम है मैथाना. यहां के लोगों का कहना है कि आज भी यहां बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था बेहतर नहीं है. वहीं सरकार ने रसोई गैस की भी सुविधा यहां के गांववालों को नहीं दी.. जिस वजह से इस गांव के लोगों ने गाेबर गैस को अपनाया. ग्वालियर जिले के इस छोटे से गांव मैथाना के 56 में से 34 परिवारों ने पिछले 20-30 सालों से गोबर गैस को अपने रसोई ईंधन का जरिया बना कर ऊर्जा से किफायती संसाधन अपनाने की नजीर पेश की है.