किसान खेती के जरिए अपने रोजगार को तलाशते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोलर चालित कोल्ड रूम (Solar Powered Cold Room) ना सिर्फ तमाम चीजों के लिए फायदेमंद होता है बल्कि किसानों के लिए भी ये एक रोजगार का बेहतर साधन है. लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा सिंह कहते है की सोलर चालित कोल्ड रूम से पहले पैसे कि बचत हुई है. इसके साथ ही बिना धूप के भी सोलर चालित कोल्ड रूम 36 घंटे काम कर सकता है. अगर इसको कई घंटे धूप नहीं मिलती है तो उसके बाद भी इसमें रखा सामान ख़राब नहीं होता है. वहीं यह पूरी तरह से मोबाइल से काम करता है. जिस फल या सब्ज़ी को इसमें रखना है उसे आसानी से रखकर मोबाइल में उस फल का चयन कर दिया जाता है और उसके अनुसार कोल्ड रूम खुद से तापमान तय कर लेता है.