ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (Gramin Swayam Rojgar Prashikshan Sansthan) की स्थापना तथा प्रबंधन विभिन्न बैंकों द्वारा किया जाता है. इनकी स्थापना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं की पहचान, प्रशिक्षण, उनको प्रेरित और उनकी मदद करना है. ताकि वह स्व-रोजगार कर सकें. यह मॉडल प्रभावी है क्योंकि स्व-रोजगार से दीर्घकालिक आजीविका का सृजन होता है.इसके तहत भोजपुर जिला में पंजाब नेशनल बैंक की मदद से युवा युवतियों को प्रशिक्षित किया जाता है. साथ ही बैंक इन्हें आर्थिक रूप से मदद करती है. करीब जिले में 6 हजार से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है.