केंद्र सरकार और राज्यों की सरकारें भी किसानों को प्राकृतिक और जैविक विधि से खेती (Natural Farming) करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक विधि से खेती करने के लिए किसानों को सहायता भी दे रही है. प्राकृतिक विधि से अब किसान बागवानी भी करने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ऐसे ही किसान जितेंद्र यादव हैं जिन्होंने प्राकृतिक विधि से आम की पैदावार की मौसम के विपरीत होने के बावजूद भी पैदावार अच्छी हुई लेकिन जब फसल तैयार हुई तो बाजार में दाम अच्छे नहीं मिले. लखनऊ में इन दिनों दशहरी आम की पैदावार अच्छी होने के चलते बाजारों में आवक बढ़ गई है जिसके चलते आम के दाम ₹20 से भी कम हो गए हैं . इसी का खामियाजा प्राकृतिक और जैविक विधि से तैयार आमों को भी मिल रहा है. किसान जितेंद्र यादव प्राकृतिक विधि से तैयार फसल करने के बाद भी काफी मायूस है.