अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान सड़कों पर हैं. हालांकि किसान संगठन बिखरे हुए नजर आ रहे हैं. एक तरफ, किसान मजदूर संघर्ष समिति समेत कुछ किसान संगठन दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ, संयुक्त किसान मोर्चा पॉलिटिकल में शामिल भारतीय किसान यूनियन जैसे संगठन अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च कर रहे हैं. दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस बीच एसकेएम ने किसानों के सभी संगठनों को एकजुट करने का प्रयास किया है. एसकेएम ने एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.