किसान आंदोलन का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है. एक तरफ किसान आंपनी मांगों पर अड़े हैं वहीं सरकार लगातार बातचीत पर जोर दे रही है. वहीं बिहार में भी प्रदर्शन की आग देखने को मिल रही है. कैमूर जिले के पांच प्रखंड के किसान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है. भारत माला परियोजना के तहत वाराणसी से रांची कोलकाता के बीच सड़क निर्माण किया जा रहा है. लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें आज के सर्कल रेट से उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है.