किसान तक समिट (Kisan Tak Summit 2023) के दौरान छत्तीसगढ़ में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंदेल ने तमाम बातें कहीं. उन्होने धान की कई किस्मों का जिक्र किया. जिनमें धान की एक ऐसी किस्म है जो महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के लिए बेहतर है. इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंदेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में धान की एक देशी किस्म महारानी है, जिसमें कैंसर रोधी गुण मिले है. इस किस्म का पेंटेट कराने का हम प्रयास कर रहे हैं. आने वाले समय में उससे शायद कुछ ऐसी दवा बनेगी, जिसे ब्रेस्ट कैंसर की दवा बन सकेगी. यूनिवर्सिटी ने धान की कई किस्मों के जर्म प्लाज को संभाल कर रखा हुआ है.