गन्ने की फसल में कीटनाशक या दूसरी दबाओ के छिड़काव के लिए किसानों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ती है. अभी तक ड्रोन या कोई ऐसी मशीन नहीं तैयार थी जिसके माध्यम से गन्ने की फसल पर छिड़काव कर सके शक्तिमान नाम की कंपनी ने एक ऐसी ही मशीन का तैयार किया है जिसे बूम स्प्रेयर कहते हैं. ये छोटे गन्ने से लेकर 20 फीट के गन्ने की ऊंचाई तक दवा का छिड़काव कर सकती है. इस मशीन की वजह से किसानों का काम काफी आसान हो गया है. गन्ने के साथ-साथ यह धान, गेहूं दूसरी फसलों पर भी काम करती है.