गेहूं की बुवाई का आदर्श समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक माना जाता है. वहीं कई किसान धान की महीन किस्म की कटाई करने के बाद गेहूं की बुवाई 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक करते हैं. गेहूं की पहली सिंचाई का सबसे उपयुक्त समय 21 दिन माना जाता है. पिछले हफ्ते हुई बारिश के चलते कई किसान इस मुश्किल में है कि वह सिंचाई करें या ना करें. ऐसे में लखनऊ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दुबे ने किसान तक को बताया की किसान इस दुविधा में बिल्कुल भी ना रहे हैं और अपने खेतों की सिंचाई सही समय से कर दें.