पंजाबी नस्ल की बीटल बकरी दूध (Punjab Beetal Bakri Milk) के लिए जानी जाती है. वहीं ये बकरियों की पुरानी नस्लों के लिए भी मशहूर है. बीटल नस्ल की बकरी की पहचान कान से की जाती है. किसान तक की टीम ने पशुपालक राकिब खान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में पंजाबी नस्ल की इस बकरी का पालन हो रहा है. बीटल नस्ल की बकरी की लंबाई भी थोड़ी ज्यादा होती है. दूसरे राज्यों से आई बकरियों का 20 दिन खास ध्यान रखना होता है. गर्मी से बचाने के लिए चोकर, भूसा और जौ दिया जाता है. दूसरी बकरियों के मुकाबले बीटल की डाइट ज्यादा होती है.