खेती में किसान अलग-अलग तकनीक अपना रहे हैं. आजकल किसान परंपरागत खेती को छोड़ आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं. वहीं पटना के रहने वाले 65 वर्षीय किसान नरेंद्र प्रसाद ने समेकित कृषि प्रणाली (Samekit Krishi Pranali) अपनाकर मुर्गी और मछली पालन शुरू किया. बता दें कि इन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से मछली पालन शुरू किया. और लगभग एक हेक्टेयर में ये मछली पालन कर रहे हैं. नरेंद्र प्रसाद कहते है आज से चार साल पहले मछली पालन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मिली जानकारी के बाद जीवन कि गाड़ी मछली पालन के साथ तेज़ी से दौड़ रही है.