अगर आप किसान हैं और खेती के साथ-साथ कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो मछली पालन कर सकते हैं. खेती के साथ मछली पालन करके आप अपनी आमदनी आसानी से बढ़ा सकते हैं. मौजूदा वक्त में कई युवा किसान मछली पालन बिजनेस के सहारे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें भी किसानों को अनुदान देती हैं.