मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मैथाना गांव में आज भी लोग कई चीजों की वजह से परेशान हैं. यहां के लोगों का कहना है कि मैथाना गांव के लोग सरकार द्वारा दी जा रही उज्ज्वला योजना का लाभ उन्हे नहीं मिल रहा है. जिस कारण यहां के लोग गोबर गैस का इस्तेमाल करते हैं. गोबर गैस का इस्तेमाल करते हुए यहां के लोगों को 15 से 20 साल हो गए हैं. गांव में 53 घरों में से 34 घर ऐसे हैं जहां गोबर गैस का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि यहां के लोग ना सिर्फ खाना बनाने में गैस का इस्तेमाल करते हैं बल्कि इससे बचे अवशेष को खेतों में भी इस्तेमाल करते हैं.