आप किसान हैं? आप बेरोजगार युवा हैं? क्या आप कोई उद्यमी हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. लेकिन इस मौके के लिए एक वाजिब शर्त है. ये शर्त है कि आपके पास कोई अच्छा आइडिया होना चाहिए. आइडिया भी बिजनेस का होना चाहिए. अगर आप में ये क्वालिटी है, आप इनोवेटिव आइडिया देने में माहिर हैं, तो आपको 25 लाख रुपये मिल सकते हैं. इस 25 लाख रुपये की मदद से अपना कोई बिजनेस खड़ा कर सकते हैं. अब आप पूछेंगे कि यह पैसा कौन दे रहा है. तो जान लीजिए, हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी यानी कि HAU ने इसका ऐलान किया है. एचएयू ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है. आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं