इन दिनों पंजाब के सीएम एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. वो किसान आंदोलन में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान वो खुद की तारीफ करने में लगे हैं. खुद को पंजाब का मुखिया बता रहे हैं लेकिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल का उन्होंने कहीं जिक्र नहीं किया है. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भगवंत मान केजरीवाल की परछाई से बाहर आ गए हैं.