हाल ही में गुजरात के राजकोट में स्थित लाल परी मेलड़ी माता गौशाला में बुल प्राइड शो का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के सर्वोत्तम बुल का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला मौजूद रहे. उन्होंने इस कार्यक्रम का और इस गौशाला में आधुनिक लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस शो को देखने के लिए देश के तमाम गौसेवक और देसी गायों के ब्रीडर मौजूद रहे. इस गौशाला को संचालित करते हैं देश के सर्वश्रेष्ठ गिर ब्रीडर देवाभाई. देखिए किसान तक की ये खास रिपोर्ट