देशभर में लहसुन के दाम आसमान छूते जा रहे हैं. कुछ वक्त पहले टमाटर, प्याज के दाम से आम जनता से लेकर व्यापारी परेशान थे, लेकिन अब लहसुन के भाव 300 रुपये किलो को पार कर चुका है. जब हम लहसुन के भाव पर दुकानदारों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए नोएडा की हरौला मंडी में पहुंचे तो उन्होने कहां कि अगर इसी तरह सब्जियों के भाव बढ़ते रहे तो आने वाले वक्त में हम सब्जी खरीदना ही बंद कर देंगे. वहीं लहसुन कब सस्ता होगा इसको लेकर सुनिए क्या कहना है दुकानदार का.