पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से मॉनसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक छिटपुट बारिश होगी. जबकि 28 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होने का अनुमान है. वही लखनऊ और आसपास के जिलों में भी गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश में यह बारिश 1 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में जारी रहेगी.लखनऊ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी. जिसके कारण खरीफ सीजन की बुवाई भी प्रभावित हुई है. ऐसे में बारिश होने से किसानों की फसल की सिंचाई हो सकेगी. वहीं खरीफ सीजन की बुवाई का क्षेत्रफल भी कई जिलों में बढ़ेगा. अकाशीय बिजली से किसानों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी.