देशभर में इस वक्त राजधानी दिल्ली में 13 तारिख को होने वाले किसानों के प्रदर्शन की चर्चा है. दरअसल अपनी मांगों को लेकर किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी में हैं. बता दें कि हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने 'दिल्ली चलो' का नारा दिया है. अब जान लेते हैं कि किसानों कि वो कौन सी मांगे हैं जिसको लेकर वो 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने वाले हैं.